ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
मध्यप्रदेश

भोपाल से गुजरेंगी 22 कुंभ स्पेशल ट्रेनें, देखिए लिस्ट, जानिए टाइमिंग और स्टॉपेज की पूरी जानकारी

भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ मेला के अवसर पर भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए भोपाल मंडल से होकर कई विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन विशेष ट्रेनों का ठहराव भोपाल स्टेशन सहित मंडल के अन्य प्रमुख स्टेशनों पर भी होगा, जिससे श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेला तक आसानी से यात्रा करने का मौका मिलेगा।

भोपाल मंडल के एसीएम व पीआरओ नवल अग्रवाल ने बताया कि रेलवे द्वारा ये विशेष ट्रेनें यात्रियों की यात्रा को और अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बनाने के लिए चलायी जा रही हैं। इन ट्रेनों के ठहराव में भोपाल, संत हिरदाराम नगर, इटारसी और अन्य प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

भोपाल-बीना मेमू ट्रेन शुरू, यात्रियों को मिलेगी राहत

इस बीच, भोपाल से खबर है कि लंबे इंतजार के बाद भोपाल और बीना के बीच चलने वाली मेमू ट्रेन सेवा 14 जनवरी से फिर से शुरू हो गई है। इस ट्रेन को पिछले साल 28 दिसंबर से महाकुंभ के दौरान रैक भेजने के कारण रेलवे द्वारा रद कर दिया गया था।

बीते कुछ दिनों में भोपाल से बीना और इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों ने इस फैसले का विरोध किया, जिसके बाद रेलवे ने अपना निर्णय वापस लेते हुए ट्रेन सेवा को फिर से शुरू करने का फैसला लिया है। 14 जनवरी से ट्रेन 61631-61632 भोपाल-बीना-भोपाल पैसेंजर और ट्रेन 11605-11606 भोपाल-बीना-भोपाल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर चल रही है।

Related Articles

Back to top button