ब्रेकिंग
स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श... Plane Crash News: फ्रांस और सऊदी अरब में दो बड़े विमान हादसे, कुल 25 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

सक्रिय है मानसून, कई इलाकों में अलर्ट जारी; देश के उत्तर व उत्तर पश्चिम इलाके होंगे बारिश से सराबोर

नई दिल्ली। मानसून की एंट्री से दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में मौसम खुशनुमा है। देश के अधिकांश हिस्सों में सक्रिय मानसून की स्थिति के साथ, इस सप्ताह उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत में बारिश का दौर फिलहाल जारी रहेगा। पिछले सप्ताह के अंत में बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं इस क्षेत्र में प्रवेश कर चुकी हैं। इसके कारण कुछ दिन और उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में हल्की बारिश होती रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार आगामी पांच दिनों के दौरान उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत बारिश होने की संभावना है।

इन इलाकों में है येलो व ऑरेंज अलर्ट 

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 14 से 16 जुलाई तक के लिए पहले ही येलो अलर्ट जारी कर दिया है। 17 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में खराब मौसम के बढ़ने की संभावना है। इन जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान सहित उत्तर और उत्तर पश्चिम भारत के अन्य स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है।

पंजाब और हरियाणा में हल्की से तेज बारिश

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कई इलाके आज बारिश से सराबोर हो सकते हैं। राज्य के कुछ इलाकों के आसमान में बादल रहेंगे और हल्की बारिश भी हो सकती है। पश्चिम यूपी सहित बलिया व लखीमपुर खीरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। वहीं पंजाब और हरियाणा के अलग-अलग इलाकों में हल्की से तेज बारिश की संभावना है।

दो दिन पहले इन इलाकों  में बढ़ा दक्षिण पश्चिम मानसून 

13 जुलाई को दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली और उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित उत्तर-पश्चिम के शेष हिस्सों में आया। मंगलवार को हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर लगातार दूसरे दिन बारिश दर्ज की गई। वहीं, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश भी दर्ज हुई।

Related Articles

Back to top button