ब्रेकिंग
Sonepat Crime News: बिजली निगम के कर्मचारी पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, 2 लाख की रिश्वत लेते ALM गिरफ्ता... CIA Raid in Rewari: एसपी हेमेन्द्र मीणा के निर्देश पर अवैध तेल भंडारण पर छापा, एक शख्स हिरासत में और... Haryana News: संदीप सिंह यौन उत्पीड़न मामले में नया मोड़, अदालत में धारा 376/511 जोड़ने की याचिका पर... Haryana Crime News: घासेड़ा मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, भारी मात्रा में हथियार औ... Sonepat Crime News: एसटीएफ ने एनएच-44 पर घेराबंदी कर दबोचे बदमाश, अवैध हथियार और कार बरामद Hooda Targets BJP Government: हरियाणा में कानून-व्यवस्था और घोटालों को लेकर घिरी सरकार, कांग्रेस ने ... Ambala Crime News: CIA-2 पुलिस ने पकड़ी करोड़ों की हेरोइन, पाकिस्तान बॉर्डर से जुड़े कनेक्शन की हो र... Madhya Pradesh Politics: 'वन नेशन, वन प्लेटफॉर्म' के तहत MP विधानसभा होगी डिजिटल; विधायकों को मिला ट... Gwalior News Today: डबरा बौद्ध विहार के पते पर बने थे 17 बांग्लादेशियों के फर्जी पासपोर्ट; पुलिस सत्... Mandsaur News Today: महू-नीमच हाईवे पर देर रात भीषण हादसा; उज्जैन जा रही मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी,...
देश

कर्नाटक: पेजावर मठ के स्वामी विश्वेश तीर्थ का निधन, CM येदियुरप्पा ने जताया शोक

बेंगलुरुः पेजावर मठ के प्रमुख विश्वेश तीर्थ स्वामी का रविवार को निधन हो गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टरों ने शनिवार को कहा था कि उनकी हालत बिगड़ती जा रही है। पेजावर मठ उडुपी के ‘अष्ट’ मठों में से एक है। मनिपाल के मेडिकल अधीक्षक के मुताबिक उनकी हालत बेहद नाजुक थी और कोई सुधार नहीं हो रहा था। उन्होंने बताया था कि वह सुबह बेहोशी की हालत में थे। उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था लेकिन उनका मस्तिष्क भी सामान्य रूप से काम नहीं कर रहा था। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने विश्वेश तीर्थ स्वामी के निधन पर दुख जताया है।

बता दें कि स्वामी (88) को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद 20 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और तब से वह आईसीयू में थे। डॉक्टरों ने पहले कहा था कि स्वामी जी का निमोनिया का इलाज चल रहा था। तटीय क्षेत्र का दौरा कर रहे येदियुरप्पा शनिवार को स्वामी को देखने अस्पताल पहुंचे।

वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती स्वामी जी की शिष्या हैं। उमा भारती ने उन्हें समाज के सभी वर्गों के लोगों के श्रद्धेय और दुर्लभतम संत बताया। उमा भारती ने कहा कि मेरे लिए वह न केवल गुरु हैं बल्कि पिता की तरह हैं। उमा करीब एक सप्ताह से उडुपी में ही हैं। उमा ने 1992 में स्वामी जी से संन्यास दीक्षा ली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button