ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

नकारात्मक सोच से किसी का विकास नही हो सकताः योगी

गोरखपुरः दो दिवसीय दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के मंच से उपद्रवियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि नकारात्मक मानसिकता के अराजक तत्व अगर सुधरेंगे तो अच्छा, नहीं तो उन्हें उनकी मनचाही यात्रा पर भेजा जाएगा।

CM ने आगे कहा कि नकारात्मक सोच से किसी का विकास नही हो सकता। प्रत्येक नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा करे, ना कि उसके नुकसान में बढ़ावा दे।

मुख्यमंत्री शनिवार को शहर के जुबिली इंटर कॉलेज में 185 करोड़ की 20 परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के मौके पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बांग्लादेश के पीड़ित और प्रताड़ित वे लोग, जिन्होंने भारत में शरण ली थी, उन्हें नागरिकता देने के लिए सरकार की ओर से कानून लाया गया है।

यह कानून भारतीय संस्कृति की मानवता के प्रति उन वचनवद्धताओं को दोहराता है, जिसमें शरण में आए लोगों की रक्षा करना धर्म बताया गया है। मगर कुछ लोगों को गुमराह करके आगजनी, सड़क पर तोड़फोड़-उपद्रव का प्रयास किया जा रहा है जिसे सरकार सफल नहीं होने देगी। सार्वजनिक संपत्ति जलाने वालों से क्षति की वसूली की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button