ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

कोलकाता में बोले जेपी नड्डा- ममता सरकार को उखाड़ फेंकेंगे, बंगाल में जीतेंगे 200 से ज्यादा सीटें

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे। अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा कोलकाता के हैस्टिंग्स में पार्टी के चुनाव कार्यालय और नौ जिलों में पार्टी कार्यालयों का उद्घाटन किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देश की जनता के हित में ही काम किया है। भाजपा ने आर्टिकल 370 हटाया। नड्डा ने कहा कि ममता राज में बंगाल में असहिष्णुता बढ़ी है। बता दें कि अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान नड्डा विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। नड्डा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हममता सरकार को उखाड़ फेंकेंगे और राज्य 200 से ज्यादी सीटें जीतेंगे। अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं।

भाजपा के मीडिया विभाग के प्रभारी अनिल बलूनी ने एक बयान में कहा कि नड्डा पश्चिम बंगाल में पार्टी का आधार मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। ‘आर नोय ओन्याय’ (और नहीं अत्याचार) अभियान के तहत नड्डा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों से भी मुलाकात करेंगे। भाजपा अध्यक्ष झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं पर उनसे चर्चा करेंगे। भाजपा संगठन को मजबूत करने के लिए नड्डा 120 दिनों का देशव्यापी दौरा कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने 4 दिसंबर को उत्तराखंड से की थी।

Related Articles

Back to top button