ब्रेकिंग
Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स... UP ATS Action: लखनऊ NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 13 बांग्लादेशी और 2 रोहिंग्या घुसपैठियों को 5-5 साल की ... डबरा में सफाई कर्मचारी की संदिग्ध मौत, अपहरण के शक में पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप Khajrana Civil Hospital: जमीन का नहीं हुआ हस्तांतरण, इसलिए अटका खजराना सिविल अस्पताल का काम Haridwar Mansa Devi Temple: राम मंदिर विवाद के बाद मनसा देवी ट्रस्ट सख्त, पुजारियों के लिए बनाए कड़े... Ketan Agrawal Murder Case: केतन हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, आरोपी चेतन-सिया ने 4 महीने पहले क... UP Politics: यूपी में तीसरे मोर्चे की सुगबुगाहट! चंद्रशेखर और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात से गरमा...
धार्मिक

मकर संक्रांति के बाद अब कब होगा अगला अमृत स्नान? जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

महाकुंभ में मकर संक्रांति के दिन पहला अमृत स्न्नान विधिपूर्वक हो चुका. इसके बाद अब महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान किया जाएगा. धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमृत स्नान को बड़ा ही महत्वपूर्ण और पुण्यकारी माना जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान किस दिन किया जाएगा, और उसका शुभ मुहूर्त कब है?

महाकुंभ का दूसरा अमृत स्नान

दरअसल, महाकुंभ में सबसे बड़ा अमृत स्नान माना जाता है मौनी अमावस्या का. ये महाकुंभ का दूसराअमृत स्नान है. मौनी अमावस्या का अमृत स्नान 29 जनवरी को किया जाएगा. महाकुंभ के दौरान मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान का महत्व कई गुना और भी बढ़ जाता है. क्योंकि इस दिन स्नान और दान का पुण्य इंसान जीवन भर प्राप्त करता है. साथ ही मौनी अमावस्या का अमृत स्नान इंसान की आत्मा को शुद्ध कर देता है.

मौनी अमावस्या के दिन अमृत स्नान का शुभ मुहूर्त

महाकुंभ में दूसरा अमृत स्नान मौनी अमावस्या के दिन होगा. मौनी अमावस्या का स्नान सबसे बड़ा शाही स्नान होता है. ये शाही स्नान 29 जनवरी को किया जाएगा. मौनी अमावस्या के दिन प्रयागराज समेत अन्य तीर्थ स्थलों पर स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस दिन स्नान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 25 मिनट पर शुरू होगा. सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर ये मुहूर्त समाप्त हो जाएगा.

महाकुंभ में अमृत स्नान का महत्व

महाकुंभ के दौरान जो अमृत स्नान किए जाते हैं, वो विशेष तिथियों में किए जाते हैं. ये विशेष तिथियां ग्रहों की चाल और विशेष स्थिति के आधार पर तय की जाती हैं. महाकुंभ के दौरान जो भी अमृत स्नान करता है उसके सारे पाप नष्ट हो जाते हैं. उसे पुण्य फलों की प्राप्ति होती है. मान्यता के अनुसार, महाकुंभ के दौरान अमृत स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है.

महाकुंभ की पौराणिक कथा

महाकुंभ के मेले की कहानी समुद्र मंथन से जुड़ी हुई है. मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय अमृत निकला. इस अमृत के लिए देवाओं और असुरों के बीच युद्ध हुआ. ये युद्ध 12 दिनों तक चला. इस दौरान धरती की चार जगहों पर अमृत की बूंदें गिरी. ये जगह प्रयाराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन के नाम जानी जाती हैं. इन्हीं स्थानों पर महाकुंभ और कुंभ मेले का आयोजन किया जाता है. महाकुंभ सिर्फ एक मेला नहीं बल्कि एकता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है. मान्यता है कि जो भी महाकुंभ में तीन दिनों तक स्नान करता है उसे हजार अश्वमेघ यज्ञ के बराबर पुण्य प्राप्त होता है.

महाकुंभ 2025 शाही स्नान तिथियां (Mahakumbh 2025 Shahi Snan Dates)

  • पौष पूर्णिमा 13 जनवरी 2025 के दिन पहला शाही स्नान होगा.
  • मकर संक्रांति 14 जनवरी 2025 के दिन दूसरा अमृत स्नान होगा.
  • मौनी अमावस्या 29 जनवरी 2025 के दिन तीसरा अमृत स्नान होगा.
  • बसंत पंचमी 3 फरवरी 2025 के दिन चौथा अमृत स्नान होगा.
  • माघ पूर्णिमा 12 फरवरी 2025 के दिन पांचवा शाही स्नान होगा.
  • महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 के दिन आखिरी शाही स्नान होगा.

Related Articles

Back to top button