ब्रेकिंग
Dhar Mega Theft: धार के कवठी में बड़ी चोरी; शादी के लिए घर में रखे 60 लाख के जेवर ले उड़े बदमाश, CCT... MP Government Teacher Row: शराब के नशे में होश खो बैठा सरकारी स्कूल का गुरुजी; गलियों में घूमने के ब... Katni Road Accident: महाकाल दर्शन कर लौट रहे UP के बैंक कर्मियों की कार ट्रक में घुसी; 2 की मौत, 3 ग... Dhar Bhojshala News: हाई कोर्ट के आदेश के बाद पहला शुक्रवार; धार भोजशाला में नमाज बंद, मां वाग्देवी ... सावधान! अभी तो सिर्फ गर्मी का ट्रेलर है, असली 'फिल्म' 25 मई से होगी शुरू; 9 दिन बरसने वाली है आग! Cockroach Janta Party: क्या है 'कॉकरोच जनता पार्टी'? 30 साल के युवक ने सोशल मीडिया पर चुटकियों में ख... Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर...
देश

बाजार में गिरावट: सेंसेक्स 214 अंक टूटा, निफ्टी 11,300 के नीचे बंद

नई दिल्ली। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 214.22 अंक गिरकर 38,409.48 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.10 अंक कमजोर होकर 11,254.20 पर बंद हुआ। निफ्टी के 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान और 28 शेयर लाल निशान में बंद हुए। आज सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला। आज दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 38,791.70 अंकों के उच्चतम स्तर तक कारोबार करते पाया गया, वहीं कारोबार के दौरान एक बार यह गिरकर 37,846.10 अंकों के न्यूनतम स्तर तक गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के हेड रिटेल रिसर्च, दीपक जसानी ने कहा कि दोपहर के समय मजबूत रिकवरी के बाद बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। उन्होंने कहा कि यूएस फेडरल द्वारा रेट कट के बाद दुनिया भर में वित्तीय समस्याओं की गहराई को लेकर एक डर पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि भारत में फरवरी में PMI सर्विस में बेहतरी और ऑस्ट्रेलिया के दिसंबर तिमाही के जीडीपी आंकड़े ने निवेशकों के धारणा में मदद की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button