ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...
व्यापार

Starbucks का अजीब फैसला, अब कॉफी नहीं भी पीएंगे तब भी देने पड़ेंगे पैसे

Starbucks ने अपनी सर्विस में बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी ने अब अपनी कैफे, बाथरूम का इस्तेमाल सिर्फ अपने पेमेंट करने वाले कस्टमर तक सीमित कर दिया है. इससे पहले कोई भी व्यक्ति कुछ खरीदे बिना कैफे और बाथरूम का इस्तेमाल कर सकता था. अब कंपनी ने एक नया नियम लागू किया है.

कोड ऑफ कंडक्ट में बदलाव

यह कस्टमर को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए किया गया है. कंपनी ने एक नया कोड ऑफ कंडक्ट जारी किया है. इसमें यह तय किया गया है कि केवल वे कस्टमर जो कुछ खरीदेंगे, वे ही कैफे में बैठ सकते हैं या बाथरूम का इस्तेमाल कर सकते हैं. यह नियम 27 जनवरी से लागू होगा और हर स्टोर में लागू किया जाएगा.

Starbucks का यू-टर्न

इसके अलावा कर्मचारियों को यह सिखाया जाएगा कि वे इन नियमों को कैसे लागू करें. यदि कोई नियम तोड़े तो उन्हें बाहर निकाल सकते हैं. जरूरत पड़ने पर स्थानीय पुलिस से मदद भी ली जा सकती है. Starbucks ने साल 2018 में एक नियम बनाई थी. इसमें किसी को भी बिना कुछ खरीदे कैफे में बैठने की अनुमति थी. यह नियम एक घटना के बाद बनाई थी. जब एक स्टोर मैनेजर ने बिना कुछ खरीदे स्टोर में बैठे दो अफ्रीकी अमेरिकनलोगों के खिलाफ पुलिस बुला दी थी.

नई पॉलिसी भी शामिल

Starbucks ने “फ्री रिफिल” पॉलिसी को फिर से लागू करेंगे. इसका मतलब है कि अब नॉन मेंबर भी एक बार खरीदी गई चीज के बाद मुफ्त रिफिल ले सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक रियूजेबल कप या सिरेमिक कप में लेना होगा. पहले ये सुविधा केवल रिवार्ड्स मेंबर्स के लिए थी. इन सब के अलावा कंपनी ने कोरोना महामारी के दौरान हटाए गए शक्कर और दूध बार को फिर से शुरू करने का वादा किया है.

Related Articles

Back to top button