ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
मध्यप्रदेश

होटल में प्रेमिका को बात करने बुलाया, फिर सीने में मार दी गोली, जानिए पूरा मामला

टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में सिविल लाइन एरिया में स्थित एक होटल में उस समय सनसनी फैल गई। जब एक लड़के ने लड़की पर गोली चला दी और एक हवाई फायर किया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर अपने साथ कोतवाली ले गई है। टीकमगढ़ शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित बालाजी होटल में मंगलवार को एक युवक और युवती बैठकर कुछ खा रहे थे। तभी उन दोनों में अचानक बहस होती है।

इसके बाद लड़का कट्टा निकाल कर लड़की के ऊपर दो राउंड फायर कर देता है और एक राउंड हवाई फायर करता है। लेकिन वहां उपस्थित लोगों ने तुरंत उसको पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल लड़की को टीकमगढ़ जिला अस्पताल भेजा है, जहां पर उसका उपचार जारी है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, बताया गया है की लड़की टीकमगढ़ शहर के छोटी देवी मंदिर के पास की रहने वाली है। जबकि आरोपी का अभी पुलिस ने खुलासा नहीं किया है कि आरोपी कौन है और कहां का रहने वाला है और किस कारण से इन दोनों के बीच विवाद हुआ है।

Related Articles

Back to top button