ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में पिता ने बेटी को गोली मारकर उतार दिया मौत के घाट, तीन दिन बाद होने वाली थी शादी

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। पिता हत्या के बाद 10 मिनट तक पिस्टल और कट्टा लहराता रहा। इस घटना की सूचना के बाद ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह और सीएसपी नागेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की विवेचना की जा रही है। दरअसल ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के आदर्श नगर की रहने वाली तनु गुर्जर (20) के पिता महेश ढाबा चलाते हैं।

तनु की 18 जनवरी को शादी होनी थी। मंगलवार रात करीब 8 बजे अचानक महेश गुस्से से तमतमाता हुआ पहुंचा और पिस्टल से उसके चेहरे पर गोली मार दी। युवती की मर्जी के बिना यह शादी हो रही थी, इसको लेकर विवाद चल रहा था और बुधवार को हल्दी का कार्यक्रम होना था। बताया जा रहा है कि महेश को बहुत गुस्सा आता था। और जब लड़की ने शादी करने से मना किया तो उसने अपनी ही बेटी को मौत के घाट उतार दिया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी पिता को पकड़ लिया है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। हत्या करने के बाद पिता कहीं भागा नहीं, तनु के चेहरे पर आरोपी ने गोली मारी है, जिससे उसका चेहरा भी पूरी तरह से बिगड़ चुका था।

Related Articles

Back to top button