ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
मध्यप्रदेश

रायसेन में जमुनिया घाटी पर डीजल से भरा टैंकर पलटा, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा

रायसेन। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा के जमुनिया घाटी सिलवानी पर दोपहर में डीजल से भरा टैंकर पलट गया। बताया जा रहा है कि यह सड़क हादसा टैंकर के ब्रेक फेल हो जाने के बाद घटित हुआ। सिलवानी थाना पुलिस के टीआई जेपी त्रिपाठी से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल से सिलवानी की ओर आ रहा डीजल टैंकर पलट कर धराशाई हो गया। सिलवानी थाना अंतर्गत सिलवानी भोपाल सड़क मार्ग पर भोपाल से सिलवानी की ओर आ रहा डीजल टैंकर पलट जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दोपहर में ब्रेक फेल हो जाने से असंतुलित होकर डीजल टैंकर जमुनिया घाटी पर पलट गया।

जिसमें सड़क पर डीजल फैल गया और ड्राइवर कंडक्टर दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लेकिन टैंकर पलटने से डीजल टैंकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर धराशाई हो गया है। मौके पर पुलिस पहुंची। ज्ञातव्य है कि जमुनिया घाट के अंधे मोड़ पर आए दिन वाहन पलटते हैं। और कई लोगों को हादसे में अपनी जान से हाथ धोना पड़ा है तो कुछ वाहन चालक जिंदगी भर का दर्द झेल रहे हैं।

 नागरिकों ने कई दफा इस अंधे मोड़ को सीधा करने की मांग की है। इसके बावजूद भी प्रशासन मोड़ को सीधा नहीं करा रहा है। अगर जिम्मेदार आला अफसरों ने इस मामले में गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो किसी रोज जमुनिया घाटी पर कोई बड़ा सड़क हादसा घटित होने से इनकार नहीं किया जा सकता।

Related Articles

Back to top button