ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
पंजाब

खेत में काम कर रहा था किसान अचानक आ गया बाघ, 100 मीटर तक घसीटा, हुई मौत

छिंदवाड़ा। जंगलों के आसपास रहने वाले लोगों को आए दिन आदमखोर जंगली जानवर अपना निबाला बना रहे हैं। एक दिन पहले ही बिछुआ क्षेत्र में एक बाघ ने चरवाहे पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। और मंगलवार को फिर खेत मे काम कर रहे किसान पर बाघ ने हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद ग्रामीण भयभीत हैं।

 एसडीओ प्रमोद ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि पेंच नेशनल पार्क से सटे कान्हा रेंज के ग्राम तिलका पहाड़ निवासी किसान गुलाब बेन्डे अपने खेत में काम कर था। तभी अचानक बाघ ने किसान पर हमला कर दिया । जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई है।

मौके पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं वन विभाग मुआवजा प्रकरण तैयार कर रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई है। वहीं वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है। और रात के समय ग्रामीणों को अकेले  नहीं निकलने और सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Related Articles

Back to top button