ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

स्पेशल ट्रेन और स्पेशल किराया अब खत्म, रेलवे बोर्ड ने लिया फैसला

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में कमी के बाद व कोरोना वैक्सीनेशन के बाद रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। जिन ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर अब तका चलाया जा रहा था, उन सभी ट्रेनों को अब रेलवे ने नियमित कर दिया है। साथ ही रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों में लगने वाले अलग से चार्ज को भी हटा दिया है। ऐसे में अब यात्री पुरानी दरों पर ट्रेनों में सफर कर पाएंगे। शुक्रवार रात इसके आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी का दिया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के कारण रेलवे ने मेल, एक्सप्रेस, स्पेशल और हालीडे-डे ट्रेन को स्पेशल ट्रेन बनाकर चला रहा था। साथ ही रेलवे अलग से चार्ज भी ले रहा था। रेलवे ने कोरोना स्थिति में सुधार होने के बाद अब सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया है।

स्पेशल में वसूला जा रहा था 30 फीसद अधिक किराया

स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेनों में सामान्‍य से 30 फीसदी ज्यादा किराया वसूली की जा रही है। ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटने के बाद अब यात्रियों को कम किराया देना होगा। इसके साथ ही अब यात्री अनारक्षित कोच में भी यात्रा कर पाएंगे। ट्रेन में यात्रा के दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। रायपुर रेलवे स्टेशन के डायरेक्टर राकेश सिंह ने रेलवे बोर्ड से आदेश जारी होने की जानकारी दी है।

रेलवे न पैसे चार्ज करेगा, न रिफंड करेगा

रेलवे अफसरो के मुताबिक, पहले से ही बुक किए गए टिकट पर न तो रेलवे किसी तरह के पैसे चार्ज करेगा और न ही रेलवे किसी तरह का रिफंड देगा। सीआरआईएस से इस संबंध में जरूरी बदलाव करने को कहा गया है।

अगले कुछ दिनों में फैसला होगा लागू

रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मंत्रालय ने इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं, जो अगले कुछ दिनों में लागू हो जाएंगे। इस फैसले के बाद अगले कुछ दिनों में सभी ट्रेनें,सामान्य ट्रेनों के तौर पर पटरी पर दौड़ने लगेगी। आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी ट्रेनों में कोविड-19 से जुड़ी एहतियात और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

Related Articles

Back to top button