ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

CM योगी ने यूपी की जनता की तरफ से विशेष आर्थिक पैकेज के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को किया धन्यवाद

लखनऊ। देश की अर्थव्यवस्था को नई गति और दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज और विशेष रियायतों वाले लॉकडाउन 4 की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की 23 करोड़ जनता की तरफ से उनको धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो आर्थिक पैकेज दिया है उससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को काफी सहायता मिलेगी। सीम योगी ने कहा कि जो लोग हिम्मत खो रहे थे उनको इस आर्थिक पैकेज से काफी सहायता मिलेगी।

मंगलवार को देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पहल के लिए उनका अभिनंदन करते हुए कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने और देश को आत्मनिर्भर बनाने में यह विशेष आर्थिक पैकेज मील का पत्थर सिद्ध होगा। सभी देशवासी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भरता अभियान में उनके साथ हैं। सीएम योगी ने कहा कि हम सभी आभारी हैं कि पीएम मोदी ने कोरोना संकट से उबरने के लिए गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे उद्योगों, प्रतिदिन कमाने वाले और प्रवासी श्रमिकों के लिए बहुत बड़े आर्थिक पैकेज की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि उत्तर प्रदेश में 20 लाख के करीब प्रवासी श्रमिक आने वाले हैं। 10 लाख के करीब अब तक आ चुके हैं और आने वाले 10 दिनों में 10 लाख और आएंगे। इन सबको इस आर्थिक पैकेट से एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि यूपी में करीब 15 लाख ऐसे परिवार हैं तो प्रतिदिन कमा कर भरण-पोषण करते हैं, इस पैकेज से उन्हें भी संबल मिलेगा।

वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी पैकेज का स्वागत करते हुए कहा है कि देश की अर्थ व्यवस्था को पुन: पटरी पर लाने में यह पैकेज निश्चित तौर पर सहायक सिद्ध होगा।

आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न साकार होगा : स्वतंत्रदेव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणाओं का स्वागत करते हुए यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि अब आत्मनिर्भर भारत का स्वप्न जल्द साकार होगा। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पैकेज के जरिए गांव, गरीब, किसान, रेहडी पटरी वाले और घरों में काम करने वालों के साथ मध्यम वर्ग के हितों का भी ध्यान रखा गया है।

160 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकल के लिए वोकल महाभियान का एलान करके स्थानीय छोटी बड़ी औद्याेगिक इकाइयों को आर्थिक चुनौतियों से उबारने व आत्मनिर्भर बनाने का खाका खींचा है। मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आपदा पर विजय प्राप्त करेगा वरन आर्थिक, आध्यात्मिक व वैज्ञानिक प्रगति के साथ विश्व में सशक्त व सक्षम होकर उभरेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लॉकडाउन के चौथे चरण का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशों का निष्ठापूर्वक पालन किया जाएगा। जनता जनार्दन भी कोरोना के खिलाफ लड़ने और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने की कदमताल करती दिखेगी।

Related Articles

Back to top button