ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

झारखंड बता रहा कोरोना से 2 मौतें, केंद्र कह रहा 3 मरे; सरकार ने जताई आपत्ति

रांची।  राज्य सरकार ने केंद्र द्वारा झारखंड में कोरोना से मरनेवालों की संख्या तीन बताने पर आपत्ति की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा में तीन मरीजों के मरने की बात कही जा रही है, जिसपर ही राज्य सरकार ने आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही इसमेंं सुधार करने की मांग करते हुए मरनेवालों की संख्या दो करने का अनुरोध किया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डा. नितिन मदन कुलकर्णी ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि राज्य में दो लोगों की ही कोरोना से मौत हुई है। एक महिला की मृत्यु अन्य कारणों से हुई है तथा उसकी मौत से पहले ही वह संक्रमण मुक्त हो गई थी। 24 घंटे के भीतर दो बार हुई जांच में दोनों में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

उन्होंने इसी आधार पर केंद्रीय डाटा में दिखाए गए कोरोना से मरनेवालों की संख्या में सुधार कर दो करने का अनुरोध किया है। स्वास्थ्य सचिव ने अपने पत्र के साथ बकायदा उस महिला मरीज का बेड टिकट, सीआइएफ तथा लैब रिपोर्ट भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजा है। राज्य सरकार झारखंड में जिन दो मौतों को गिन रही है उनमें बोकारो के एक वृद्ध मरीज तथा रांची के हिंदपीढ़ी के एक व्यक्ति की मौत शामिल है।

हिंदपीढ़ी की एक महिला की मौत कार्डियक अरेस्ट होने से हो गई थी तथा मरने से पहले उसकी दोनों रिपोर्ट निगेटिव आ गई थी। वहीं, राज्य सरकार रांची के बरियातू में रहनेवाले पूर्व डीडीसी की मौत को राज्य में हुई मौत को नहीं मान रही है। उनकी मौत गुरुग्राम के अस्पताल में हुई थी। वहीं जांच में में वे पॉजिटव पाए गए थे।

Related Articles

Back to top button