ब्रेकिंग
Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब... West Bengal By-Elections Update: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद गिरफ्तारी पर कांग्रेस का हमला, कोर्ट न... Dalhousie Bear Rescue Operation: डलहौजी में बस स्टैंड के पास मुंह में कनस्तर फंसे भालू का रेस्क्यू, ... Sambhal Lover Couple Suicide: संभल में पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव, तीन महीने से था प्रेम सं... West Bengal Politics: ममता बनर्जी के समर्थन के बाद कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर बवाल, केसी वेण... Punjab AAP Campaign: सीएम भगवंत मान ने जारी किया AAP का चुनावी पैम्फलेट; रविवार से शुरू होगा घर-घर प... Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो...
देश

झारखंड में 2.50 रुपये महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, देखें नया रेट

रांची। झारखंड में पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 2.50-2.50 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो गई है। वाणिज्यकर विभाग ने इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। बढ़ी हुई दरें रात 12 बजे से प्रभावी होंगी। दरअसल यह वह छूट है जो झारखंड सरकार ने वर्ष 2018 में पेट्रो उत्पाद की कीमतों में आए उछाल के बाद जनता को दी थी। वहीं छूट अब वापस ले ली गई है।

वाणिज्यकर विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पेट्रोल में 15 रुपये या 22 फीसद दोनों में से जो अधिक होगा, उस पर वैट वसूला जाएगा। वहीं, डीजल में 8.37 रुपये या 22 फीसद दोनों में से जो अधिक होगा वह लिया जाएगा। यह व्यवस्था झारखंड में पहले से ही प्रभावी है लेकिन वर्ष 2018 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमत बढऩे के बाद दोनों उत्पादों पर 2.50-2.50 रुपये की छूट राज्य सरकार के स्तर से दी गई थी।

बता दें कि वाणिज्यकर विभाग ने यह प्रस्ताव फरवरी माह में ही सरकार के पास भेजा था लेकिन बजट सत्र और उसके बाद कोरोना को लेकर हुई तालाबंदी के कारण इसे प्रभावी नहीं किया गया। वाणिज्यकर विभाग के इस वित्तीय वर्ष पहले माह का निराशाजनक कलेक्शन आने के बाद इस छूट को तत्काल प्रभाव से वापस लेने का निर्णय लिया गया है।

रांची में पेट्रोल-डीजल का नया मूल्य

  • पेट्रोल : 71.22
  • डीजल : 66.06

पेट्रोल-डीज़ल के दामो में बढ़ोतरी से आम आदमी पर बढ़ेगा आर्थिक बोझ : दीपक प्रकाश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ाए जाने का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में उद्योग, धंधे, व्यवसाय बंद होने से आम आदमी की आर्थिक स्थिति खराब है। ऐसे में पेट्रोल-डीजल के महंगे होने से महंगाई बढ़ेगी। प्रकाश ने वैट वृद्धि को वापस लेने की राज्य सरकार से मांग की है।

Related Articles

Back to top button