ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में जिला पंचायत सदस्य पर जानलेवा हमला, गाड़ी रोककर की गई फायरिंग

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में बामोर कला थाना क्षेत्र में आने वाले पिपरा गांव में जिला पंचायत सदस्य पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया। आपको बता दें कि यह घटना बुधवार देर रात की है। जिला पंचायत सदस्य रिश्तेदार के यहां किसी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे, जिला पंचायत सदस्य का आरोप है कि हमलावरों ने फायरिंग की है। गोली के निशान उनकी कार पर भी हैं। जैसे तैसे उन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई है।

 फायरिंग में एक व्यक्ति गोली लगने से भी घायल हुआ है। जिला पंचायत सदस्य ने शिकायत गुरुवार को बामोरकला थाने पहुंचकर की है। शिवपुरी जिला पंचायत के वार्ड 17 से जिला पंचायत सदस्य सियाराम लोधी का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ गाड़ी में सवार होकर पिपरा गांव अपने रिश्तेदार के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।

उनके साथ एक अन्य कार में राजकुमार लोधी ,गोलू भी मौजूद थे। रात को वह अपने गांव के लिए रवाना हुए तभी पिपरा गांव में पुरानी रंजिश के चलते सौरभ लोधी, बंटी ,अरविंद और कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी कार को रुकवाया और लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन कुछ उनके साथियों को पकड़ कर मारपीट की गई है। हमलावरों ने फायरिंग भी की है। इस मामले में गोली लगने से बैजनाथ घायल हो गया है। बामोर कला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button