ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
गुजरात

‘लो साहब गिन लो नोट’… जब अधिकारी के ऊपर घूस के पैसों की कर दी बारिश, कुर्सी पर बैठे देखते रह गए

भ्रष्टाचार मुक्त समाज की दिशा में जागरूकता बढ़ाना तो दूर देश में अभी भी ऐसे हालात बने हुए हैं कि जहां लोगों को अपने कामों के लिए रिश्वत देनी पड़ती है. हाल ही में गुजरात के ढोलका इलाके में एक ऐसा ही मामला सामने आया. यहां लोगों ने एक भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ अपना विरोध जताने के लिए अधिकारी पर ही नोट फेंके. यह घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और इसे लेकर लोगों के बीच नाराजगी है.

भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार जागरूकता फैलाने की कोशिशें की जा रही हैं. इसके बावजूद कई स्थानों पर भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही हैं. लोगों को अपना काम करवाने के लिए रिश्वत देने के लिए मजबूर होना पड़ता है. गुजरात के ढोलका से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है. यहां लोगों ने अधिकारी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाया और अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए सड़क पर उतर आए.

थैलियों में भरकर लाए नकली नोट

स्थानीय लोग थैलियों में नोट लेकर गए थे और उन्होंने विरोध के दौरान अपने गले में तख्तियां भी टांगी. इस विरोध प्रदर्शन में स्थानीय लोग थैलियों में जो नोट लेकर गए थे वह सभी नकली नोट थे. लोगों ने यह विरोध केवल अपनी परेशानी अधिकारियों तक पहुंचाने के लिए किया था. प्रदर्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें लोग भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ जोर-जोर से नारे लगाते हुए नोट फेंकते हुए नजर आए हैं.

यूजर्स कर रहे कमेंट्स

वीडियो को ट्विटर पर “कलमकीचोट” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया. जो अब तक लाखों बार देखा जा चुका हैं. कई यूजर्स इस पर अलग-अलग कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘भ्रष्टाचार का कैंसर महामारी की तरह फैला हुआ है.’ जबकि दूसरे ने कहा, ‘ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों को सबसे पहले बर्खास्त किया जाना चाहिए.’ एक और यूजर ने टिप्पणी करते हुए कहा, ‘ऐसे अधिकारियों को नौकरी से नहीं निकाला गया तो भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा.’

Related Articles

Back to top button