ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
मनोरंजन

कंगना रौनत से भिड़ेंगी 20 साल की राशा थडानी! पहले दिन ‘इमरजेंसी’ और ‘आजाद’ छू सकती हैं ये आंकड़ा

सिनेमाघरों में 17 जनवरी 2025 यानी आज एक साथ दो-दो फिल्मों ने दस्तक दी है. दो फिल्मों का साथ रिलीज होना मतलब दोनों के बीच बॉक्स ऑफिस पर जंग शुरू होना. एक तरफ कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ रिलीज हुई है. वहीं दूसरी तरफ रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजय देवगन के भांजे अमन देवगन की फिल्म ‘आजाद’ भी थिएटर में लग चुकी है. ‘आजाद’ के जरिए राशा और अमन फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं. फिल्म के ट्रेलर और गानों ने लोगों के बीच अच्छा-खासा बज भी बनाया हुआ है. वहीं कंगना की ‘इमरजेंसी’ रिलीज के पहले से ही विवादों का हिस्सा बनी हुई है. चलिए जानते हैं कि पहले दिन कौन-सी फिल्म ज्यादा कमाई कर पाएगी.

कंगना रनौत एक बड़ी स्टार हैं और इस बात में भी कोई शक नहीं है कि वो अच्छी एक्ट्रेस भी हैं. कंगना अपनी एक्टिंग से सभी को कई दफा इंप्रेस कर चुकी हैं. ‘इमरजेंसी’ के प्री-सेल्स की बात करें तो ये राशा और अमन की फिल्म आजाद से ज्यादा हैं. हालांकि बाकी फिल्मों के मुकाबले दोनों ही फिल्मों की एडवांस बुकिंग ने कोई कमाल करके नहीं दिखाया है. एडवांस बुकिंग की रेस में फिलहाल कंगना रनौत की ‘इमरजेंसी’ आगे चल रही है.

पहले दिन ‘इमरजेंसी’ कमा लेती इतने करोड़

‘इमरजेंसी’ को खुद कंगना ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज सितारों की टोली नजर आने वाली है. फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन जैसे सितारे मौजूद हैं. ‘इमरजेंसी’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस प्रीडिक्शन की बात की जाए कंगना की फिल्म ओपनिंड डे पर 3 से 5 करोड़ का कारोबार कर सकती है. हालांकि रात 10.30 बजे तक फाइनल प्रीडिक्शन भी सामने आ जाएगा.

Related Articles

Back to top button