ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मध्यप्रदेश

घायल कर 5 हजार लूटे जंगल में छोड़कर भाग गए बदमाश, ठंड में दो दिनों तक पड़ा रहा शख्स

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में आने वाले तेंदुआ थाना क्षेत्र में सोनपुर गांव के पास जंगल में एक मजदूर के साथ लूट का मामला सामने आया है। आपको बता दें की 2 दिन तक मजदूर जंगल में ही पड़ा रहा, पीड़ित की पहचान झाबुआ जिले के रहने वाले जगदीश भील के रूप में हुई है। जगदीश का कहना है कि सोनपुर गांव में महेंद्र यादव के खेत में बटाई का काम करता है और गुरुवार को गांव के जहान सिंह और करण सिंह उसको जंगल में अपने साथ लकड़ी काटने के लिए ले गए थे।

 दोनों आरोपियों ने जगदीश के साथ यहां पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब जगदीश ने पैसे देने से मना किया तो दोनों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और पैसे लेकर वहां से भाग गए। घायल जगदीश 2 दिन तक जंगल में ही पड़ा रहा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी मां ने बटाईदार महेंद्र यादव को सूचना दी।

 जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। इसके बाद जगदीश गंभीर हालत में जंगल में मिला। डायल हंड्रेड की मदद से उसे पहले कोलारस स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button