ब्रेकिंग
Jalandhar PNB News: जालंधर के पंजाब नेशनल बैंक में बड़ी वारदात; लॉकर से गायब हुआ सोना, बैंक की सुरक्... Ludhiana News: लुधियाना में अब AI से होगी चप्पे-चप्पे की निगरानी; नशा तस्करों और गैंगस्टरों पर पुलिस... Summer Vacation 2026: गर्मी की छुट्टियों में होमवर्क का बोझ; विद्यार्थियों की बढ़ी टेंशन, कैसे पूरा ... Chandigarh News: इंडिगो की फ्लाइट में धमाके की खबर से हड़कंप; सुरक्षित निकाले गए सभी यात्री, एयरपोर्... India-Pakistan News: भारत ने रिहा किए 4 पाकिस्तानी कैदी; अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते वतन वापसी Punjab News: पंजाब में गहरा सकता है दूध का संकट! वेरका कर्मचारियों ने किया 13 मई से हड़ताल का ऐलान Chandigarh Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड में नया मोड़; सामने आए सच ने पुलिस के भी... Amritsar Encounter: अमृतसर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; वेरका फायरिंग मामले में 3 आरोपी गिरफ... Panjab University News: पंजाब यूनिवर्सिटी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन; सेमिनार हॉल बना इतिहास प्रेम... Vinesh Phogat News: भतीजी विनेश के समर्थन में उतरे महावीर फोगाट; बोले- विनेश की बातों में दम है, सच्...
मध्यप्रदेश

24 घंटे में इस्लाम कबूल कर नहीं तो…मुस्लिम धर्म छोड़कर बने हिंदू शख्स को मिली धमकी

खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में एक शख्स को धर्म परिवर्तन करना महंगा पड़ गया। इमरान से ईश्वर बने युवक और उसकी पत्नी से मकान मालिक ने जमकर विवाद किया। मकान मालिक ने दंपति को अभद्रता करते हुए घर से सामान बाहर निकाल दिया। आरोपी ने धमकी दी कि 24 घंटे में फिर से मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो जान से खत्म कर दूंगा। जावर थाना पुलिस ने आरोपी इफ्तेखार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ईश्वर और उसका परिवार इफ्तेखार के घर में परिवार सहित किराए से रहता है। 14 जनवरी को इमरान ने सनातन धर्म अपनाकर अपना नाम ईश्वर रखा था। खंडवा के महादेवगढ़ में विधि विधान से सनातन धर्म अपनाया था। ईश्वर ने कहा – मैं डरने वाला नहीं हूं, महादेव का पुत्र और उनका भक्त हूं।

ईश्वर ने बताया उसकी पत्नी घर पर खाना बना रही थी। तभी मकान मालिक इफ्तेखार उर्फ इस्तेकार आ गया। वह झूमाझटकी कर छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा और आरोपी ने इमरान उर्फ ईश्वर के साथ मारपीट की। पीठ और पेट में अंदरूनी चोट आई है। जाते-जाते इफ्तेखार उर्फ इस्तेकार ने, कहा कि अगर तूने 24 घंटे के अंदर वापस अपना मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

Related Articles

Back to top button