ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
मध्यप्रदेश

छोटे भाई ने बड़े भाई को लाठी से पीट-पीट कर उतार दिया मौत के घाट, जानिए क्या है पूरा मामला

शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया। छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की लाठी से पीट कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाइयों के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शहडोल जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र के जोधपुर जमुनिहाटोला की है। सिंहपुर थाना क्षेत्र के जोधपुर जमुनिहाटोला के रहने वाले 60 वर्षीय बड़ा भाई बुद्धू कोल अपने घर से गालियां दे रहा था। पड़ोस में रहने वाला भाई इस बात से काफी नाराज हो गया। इसी बात को लेकर छोटा भाई बड़े भाई को समझने के लिए गया था, और कहा कि इस तरह खुलेआम गाली गलौच न किया करो, घर परिवार में महिलाएं बच्चे है।

इसका परिवार में विपरीत असर पड़ता इतना सुनते ही बड़े भाई ने छोटे भाई के साथ मारपीट कर दी। जिसके बाद छोटे भाई सूखना ने बांस का डंडा और दरवाजा का हटका से बड़े भाई की कनपटी और मुंह में हमला कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मामले की जानकारी लगने पर मौके पर सिंहपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी।

घटना के कुछ घंटों बाद ही आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में सिंहपुर थाना पुलिस का कहना है कि, दोनों भाइयों में गाली गलौच करने को लेकर हुए विवाद पर छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या कर दी है। जिसमें वैधानिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button