ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
मध्यप्रदेश

MP का अनोखा स्कूल…चौथी-पांचवीं की छात्राओं पर स्कूल खोलने और छोटे बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा…दो टीचर दोनों ही रहती हैं गायब

मंडला: मध्य प्रदेश के मंडला में शिक्षा प्रणाली की पोल खोलता एक मामला सामने आया है, जहां टीचर अनुपस्थित रहते हैं और चौथी-पांचवीं क्लासों के बच्चे छोटी क्लासों के बच्चों को पढ़ाते हैं। मामला जिले के बिछिया विकास खंड के खुलबा ई जी एस स्कूल का है। मामला सामने आने के बाद संकुल प्रिंसिपल ने टीचर को नोसिट जारी किया है।

लापरवाही का ये बड़ा मामला खुलबा ई जी एस स्कूल का है जहां 10:15 से 11 बजे तक कोई शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचा जबकि इस स्कूल में दो शिक्षिकाएं पदस्थ हैं। जब बच्चों से इस बारे में जानकारी ली तो बच्चों ने बताया कि हम लोग ही स्कूल खोलते हैं बच्चों को भी पढ़ाई कराते हैं।

बच्चे ही स्कूल में झाडू लगाते हैं और स्कूल का ताला खोल कर साफ सफाई करते हैं। इस मामले में संकुल प्राचार्य सुधीर पटेल का कहना है कि उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए तुरंत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी मैं इस मामले को अपने उच्च अधिकारियों को अवगत कराउंगा।

Related Articles

Back to top button