ब्रेकिंग
भारत की इकोनॉमी का इंजन बना गुजरात: राजकोट में बोले PM मोदी— 'ग्लोबल पार्टनरशिप का नया गेटवे है यह र... भारत की सड़कों पर लिखा गया इतिहास: NHAI का डबल धमाका, दो वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के साथ दुनिया में लहराया प... वाराणसी में मनरेगा आंदोलन पर 'खाकी' का प्रहार: छात्रों पर जमकर चली लाठियां, संग्राम में तब्दील हुआ प... अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: काली कमाई के खेल का होगा पर्दाफाश, PMLA के तहत केस की तै... "देवरिया में गरजा बाबा का बुलडोजर: अवैध कब्जे पर बड़ी कार्रवाई, हटाई गई अब्दुल गनी शाह बाबा की मजार सावधान! फर्जी ऐप के मायाजाल में फंसा ITBP का जवान, ग्रेटर नोएडा में लगा 51 लाख का चूना "आतंकियों की 'आसमानी' साजिश बेनकाब: जम्मू में सेना ने पकड़ा सैटेलाइट सिग्नल, आतंकियों के हाथ लगा हाई... हाथों में चूड़ियाँ और माथे पर तिलक: इटली की गोरी पर चढ़ा शिव भक्ति का खुमार, संगम तट पर बनीं आकर्षण का... "दिल्ली बनी 'कोल्ड चैंबर': 3 डिग्री तक गिरा तापमान, जमा देने वाली ठंड से कांपी राजधानी "दरिंदगी की सारी हदें पार: पिता ने गर्लफ्रेंड का कत्ल कर उसका मांस खाया, बेटी के खुलासे से दुनिया दं...
मध्यप्रदेश

छतरपुर में गवाही रोकने के लिए युवक को मार दी गई गोली, जांच में जुटी पुलिस

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक को गोली मारे जाने का मामला सामने आया है। घायल युवक का आरोप है कि वह हत्या के एक मामले में गवाही देने वाला है और गवाही रोकने की मंशा से 4 लोगों ने मिलकर उसे गोली मारी है। घायल युवक के मुताबिक आरोपी उसे गवाही देने से रोक रहे थे और जब उसने बात नहीं मानी तो उसे गोली मार दी गई। घायल को डायल-100 वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरु कर दी है।

घायल पुष्पेन्द्र सिंह पुत्र भगवत सिंह उम्र 40 साल निवासी ग्राम बमनौरा थाना अजनर जिला महोबा उत्तरप्रदेश हाल निवास ग्राम पिड़पा ने बताया कि कुछ साल पहले पिड़पा निवासी गोपाल सिंह ने राजेन्द्र सिंह के पुत्र हल्के राजा की हत्या की थी। इस मामले में वह न्यायालय में गवाही देने वाला है। पुष्पेन्द्र सिंह के मुताबिक शुक्रवार की शाम को वह ग्राम निवारी से पिड़पा जा रहा था तभी रास्ते में खबरी घटवा के आगे क्रेशर पहाड़ी के पास गोपाल सिंह, लोकेन्द्र सिंह, अरविंद सिंह और सचिन ने उसे रोककर गवाही न देने की बात कही।

 जब पुष्पेन्द्र सिंह ने उनकी बात नहीं मानी तो गोपाल सिंह और लोकेन्द्र सिंह ने अपने पास मौजूद कट्टे से उसके हाथ और पैर में गोली मार दी। घटना को अंजाम देकर चारों आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही गढ़ीमलहरा थाना की डायल-100 मौके पर पहुंची और पुलिस के वाहन से ही पुष्पेन्द्र सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। जिला अस्पताल में पुष्पेन्द्र सिंह का इलाज किया जा रहा है, जबकि गढ़ीमलहरा पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद घायल के कथन लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Back to top button