ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
मध्यप्रदेश

रेत कारोबार में पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, चली गोली, युवक के पैर में लगी

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर में रेत कारोबारियों में रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। घायल व्यक्ति को शाहपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं शाहपुर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश ठाकुर ने बताया कि मालवर खदान पर पेटी कंट्रेक्ट पर रेत का कारोबार करने वाले केदार कुशवाहा व गिरिराज कुशवाहा और उनके पार्टनर राजेश विश्वकर्मा के बीच में रुपयों का लेनदेन था।

 राजेश विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि केदार से उसे बीस लाख रुपए लेना थे उसका चेक भी था उसके पास रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ था और उस पर गोली चला दी। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि राजेश विश्वकर्मा इस इलाके में पिछले चार-पांच माह से किराए के मकान में रहता था। शनिवार की शाम राजेश विश्वकर्मा अपने दो साथियों के साथ वहां खड़ा था वहीं पर दो आरोपी आए और उनके बीच विवाद हुआ एक आरोपी के हाथ में माउजर थी विवाद के दौरान उसने फायर किए तीन फायर डराने के लिए किया और एक फायर उसके पैर पर कर दिया।

घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। शाहपुर पुलिस थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है। शाहपुर थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि राजेश विश्वकर्मा नाम के व्यक्ति के पैर में गोली लगी थी ,जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजेश विश्वकर्मा की शिकायत पर गिरिराज कुशवाहा, केदार कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Back to top button