ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

गुना में पुरानी रंजिश को लेकर आपस में भिड़ गए पारदी, युवक को लगी गोली

मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुख्यात पारदी समुदाय में जारी आपसी विवाद और संघर्ष के बीच एक बार फिर गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खेत पर मौजूद पारदी युवक को गोली मार दी गई, उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलीबारी का शिकार हुए युवक का भतीजा आरोपी पक्ष की लड़की भगाकर ले गया था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया है।गोलीबारी की वारदात शनिवार देर रात समय हुई जब बीलाखेड़ी निवासी 28 वर्षीय वीरेन पारदी ग्राम कनारी स्थित अपने खेत में मवेशी देखने के लिए गया था। बीलाखेड़ी गांव के ही बेचैन पारदी, रामवीर पारदी और इन्दर पारदी खेत पर पहुंच गए और वीरेन से विवाद करने लगे। थोड़ी देर बाद बेचैन पारदी ने 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया और गोली के छर्रे वीरेन के दाएं पैर में धंस गए। वारदात को अंजाम देने वाले तीनों ही आरोपी मौके से भाग निकले।

वहीं वीरेन के परिजनों ने आनन-फानन में देर रात उसे गुना जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले वीरेन का भतीजा बेचैन पारदी की बेटी को भगाकर ले गया था और उसके साथ शादी भी कर ली है। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बना रहता था और आए दिन कहा-सुनी हो रही थी। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि बेचैन पारदी ने आवेश में आकर गोली चला दी।

हालांकि धरनावदा पुलिस ने वीरेन की निशानदेही और जानकारी के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न संगीन धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर, गोलीबारी का शिकार हुए वीरेन पारदी का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीरेन पारदी मोस्ट वांटेड अपराधी है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना के बाद बीलाखेड़ी और कनारी सहित आसपास के गांवों में तनाव है। मामले की गंभीरता को समझते हुए धरनावदा थाना और रुठियाई चैकी पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है।

Related Articles

Back to top button