ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मनोरंजन

संजय दत्त का लखनऊ से क्या है कनेक्शन, क्यों उनको सबसे ज्यादा पसंद है वो शहर?

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त अक्सर अपने पिता सुनील दत्त या मां नरगिस दत्त के बारे में किस्से सुनाते रहते हैं. जब उनसे एक शो में फेवरेट शहर के बारे में पूछा गया तब भी उन्होंने उस शहर का नाम बताते हुए अपने पिता का उस शहर से जुड़ा एक किस्सा बताया. इसके साथ ही एक्टर ने उस जगह की फेमस चीजों के बारे में भी बात की. ‘कॉफी विद करण सीजन 1’ के एक एपिसोड में संजय दत्त ने इस बारे में बात की है.

संजय दत्त का फेवरेट शहर कौन सा है?

शो में करण जौहर ने पूछा, ‘आपका फेवरेट शहर कौन सा है?’ इसपर संजय दत्त ने जवाब दिया, ‘मुझे लखनऊ पसंद है.’ करण ने संजय से फिर पूछा, ‘लखनऊ…यही शहर क्यों?’ संजय ने कहा, ‘बंटवारे के बाद जब मेरे डैडी (सुनील दत्त) हिंदुस्तान आए थे तो पहली बार वो लखनऊ गए थे. एक जगह है वहां पे, अमीनाबाद करके, वो वहां रहे भी. वो एक मुस्लिम परिवार में रहते थे और दो साल वो वहां रहे, काम किया. उसके बाद बॉम्बे आए.’

इसके बाद करण जौहर ने कहा, ‘सब लोग कहते हैं कि वहां का खाना तो बिल्कुल उम्दा है.’ तो संजय दत्त ने कहा, ‘चाट बहुत अच्छा मिलता है वहां,’ फिर करण जौहर ने कहा, ‘वहां की एक एक्टिविटी फेमस है पतंगबाजी’ इसपर संजय दत्त ने हां में जवाब दिया.

संजय दत्त के पैरेंट्स थे सुपरस्टार्स

29 जुलाई 1959 को संजय दत्त का जन्म सुनील दत्त और नरगिस के घर में हुआ. सुनील दत्त 60 के दशक में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े और बतौर एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर उन्होंने कई बेहतरीन फिल्में कीं. वहीं नरगिस 50 के दशक में सुपरस्टार बन चुकी थीं. वहीं अगर संजय दत्त की बात करें तो 1981 में उनकी पहली फिल्म रॉकी आई थी. इसके बाद संजय दत्त ने फिल्म इंडस्ट्री में ‘नाम’, ‘खलनायक’, ‘साजन’, ‘वास्तव’, ‘हसीना मान जाएगी’, ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘ऑल द बेस्ट’, ‘पीके’, ‘केजीएफ’, ‘धमाल’ जैसी सुपरहिट फिल्में की हैं.

Related Articles

Back to top button