ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
उत्तराखंड

बाइक से जा रहे थे बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड और उसकी एक महीने की बेटी…पति कर रहा था पीछा, तभी उछलकर सड़क पर जा गिरी मासूम, मौत

उत्तर प्रदेश के बरेली के फरीदपुर इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक महीने की मासूम बच्ची की जान चली गई. फरीदपुर कस्बे की रहने वाली एक महिला अपने प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर जा रही थी. उसी समय महिला के पति ने उसे देख लिया और ऑटो से पीछा करना शुरू कर दिया. पति को पीछे आते देख महिला का प्रेमी घबरा गया और बाइक की रफ्तार बढ़ा दी. हाईवे पर पहुंचते ही तेज रफ्तार के चलते बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई.

इस हादसे में महिला की गोद में बैठी बच्ची उछलकर सड़क पर जा गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. महिला और उसकी बहन को भी चोटें आईं. जबकि प्रेमी को भी चोट लगी, लेकिन वह मौके से बाइक छोड़कर फरार हो गया. पुलिस ने बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है. जानकारी के मुताबिक महिला की शादी करीब 11 महीने पहले कैंट क्षेत्र के एक गांव में हुई थी. शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन महिला का अपने एक्स बॉयफ्रेंड से अफेयर चल रहा था. दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती थी.

मासूम बेटी की चली गई जान

शुक्रवार को महिला अपनी बहन और मासूम बच्ची को लेकर मायके जाने के बहाने घर से निकली. इसी दौरान उसने अपने प्रेमी को भी बुला लिया और बहन के साथ प्रेमी की बाइक पर बैठ गई. उधर, पति को भी इस बात की भनक लग गई और वह ऑटो से महिला का पीछा करने लगा. हाईवे पर महिला और उसके प्रेमी ने जैसे ही महिला के पति का पीछा करते देखा तो महिला के प्रेमी ने बाइक तेज कर दी, लेकिन तेज रफ्तार की वजह से बाइक फिसल गई और हादसा हो गया. इस घटना में उनकी मासूम बेटी की जान चली गई.

ईंट-भट्ठे पर हुई थी प्रेमी से दोस्ती

महिला के पिता ने बताया कि करीब दो साल पहले उनका परिवार एक ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था. वहीं मल्लपुर गांव का युवक यानी महिला का प्रेमी भी वहीं काम करता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं. युवक अक्सर उनके घर आने-जाने लगा. जब महिला के परिवार को इस रिश्ते की जानकारी हुई तो उन्होंने वहां काम छोड़ दिया और घर लौट आए. इसके बाद उन्होंने महिला की शादी कैंट क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से कर दी गई. परिवार को लगा कि शादी के बाद बेटी पुराने रिश्ते को भूल जाएगी, लेकिन शादी के बाद भी वह प्रेमी से बात करती रही. पति को भी इस बात शक हो गया था. अब पति उसे रंगे हाथों पकड़ने वाला था, लेकिन इस दौरान हादसे में उनकी मासूम बेटी की जान चली गई.

Related Articles

Back to top button