ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
मध्यप्रदेश

बस में महिला के पर्स में हाथ डाल रहा था जेबकतरा, कंडक्टर ने रोका तो मार दिया चाकू;

मध्यप्रदेश के भोपाल से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. भोपाल सिटी बस में एक जेबकतरा महिला के बैग में हाथ डाल रहा था. ऐसे में ये बात महिला को पता चल गई. ऐसे में महिला ने जब कंडक्टर को बुलाया तो जेबकतरा कंडक्टर को चाकू मार कर भाग निकला.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मंगलवार शाम की है. रूट नंबर 306 पर चलने वाली MP 04 PA 3283 करोंद से होते हुए एम्स की ओर जा रही थी. इस दौरान रास्ते में एक जेबकतरा महिला यात्री के पास आकर बैठ गया और धीरे से बेग में हाथ डालकर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा.

सीसीटीवी में कैद हो गई घटना

जेबकतरा जब महिला की जेब से पैसे निकाल रहा था तभी उसने देख लिया और कंडक्टर को आवाज देकर बुला लिया. कंडक्टर ने तुरंत जेब कट को पकड़ने की कोशिश की और दोनों के बीच झूमा झटकी हुई. इस दौरान जेबकतरा कंडक्टर को चाकू मार कर बस से नीचे कूद गया. घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल कंडक्टर को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. खास बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम बस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना की जानकारी पुलिस स्टेशन में लिखवाई गई. सीसीटीवी के आधार पर पुलिस जेबकतरा की तलाश कर रही है.

ग्वालियर स्टेशन में हुआ था ऐसा मामला

कुछ दिनों पहले ऐसा ही मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर स्टेशन से आया था. स्टेशन पर जेबकतरे की करतूत जब लोगों के सामने आई तो उसने पकड़े जाने पर उसने पकड़ने वाले युवक का अंगूठा ही चबा लिया. ग्वालियर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं 1 पर शातिर चोर ने एक युवक की जेबकतरा कर उसका पर्स चुरा लिया. ऐसे में युवक के साथ मौजूद शख्स ने दौड़ाकर उस जेबकतरे को पर्स के साथ रुपये गिनते हुए पकड़ लिया. इसी दौरान इस खूंखार चोर ने युवक का अंगूठा दांत से चबा लिया. हालांकि बाद में युवक के सहयोगी और स्थानीय लोगों ने चोर को पकड़कर उसे जीआरपी के हवाले कर दिया.

Related Articles

Back to top button