ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई... भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ ने रचा नया इतिहास, FCL कोर्स पूरा करने वाली पहली महिल... हरिद्वार बनाम देवघर कांवड़ यात्रा: क्यों होती है दोनों की तुलना? समझें सामाजिक, भौगोलिक और प्रशासनिक...
मनोरंजन

इधर ‘Chhaava’ का ट्रेलर आने वाला है उधर सिद्धिविनायक के दर पर पहुंचे विकी कौशल, मांगी दुआ

एक्टर विकी कौशल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘Chhaava’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म का ट्रेलर भी थोड़ी देर में आने वाला है. फिल्म के टीजर को लोगों ने खूब पसंद किया था. ऐसे में ट्रेलर और फिल्म की सक्सेस के लिए प्रार्थना करने के लिए विकी कौशल मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे. फिल्म में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज का रोल प्ले कर रहे हैं.

छावा (Chhaava) में विकी के अलावा पुष्पा फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना भी हैं. रश्मिका फिल्म में महारानी येसुबाई का किरदार निभाती नजर आएंगीं, वहीं अक्षय इस फिल्म में क्रूर मुगल शासक ऑरंगजेब के रोल में हैं. अक्षय खन्ना और रश्मिका का लुक भी मेकर्स ने रिवील किया, जिसके बाद से फैन्स के दिलों में फिल्म को लेकर काफी बेसब्री बनी हुई है.

14 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म के पोस्टर, टीजर और लुक्स को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म को दिनेश विजान की मैडॉक प्रोडक्शन प्रोड्यूस कर रही है. फिल्म का टीजर अगस्त में रिलीज किया गया था. लोगों को ये टीजर काफी पसंद आया था और वीर छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में विकी कमाल के लग रहे हैं.

औरंगजेब का रोल में हैं अक्षय खन्ना

वहीं अक्षय खन्ना ‘छावा’ में औरंगजेब का रोल प्ले कर रहे हैं और उनका जो लुक है, उसमें उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है. एक्टर के इस लुक को सोशल मीडिया पर खूब सराहना मिल रही है. लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी फिल्म में ‘छावा’ लेखक शिवाजी सावंत के मराठी उपन्यास छावा पर आधारित है. बीते दिनों फिल्म का मोशन पोस्टर भी आया था जिसमें विकी के चार अलग-अलग लुक्स को रिवील किया गया था. मोशन पोस्टर में विक्की के किरदार की तुलना पृथ्वी, अग्नि, वायु और जल से की गई है.

Related Articles

Back to top button