ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
मनोरंजन

‘बागी 3’ का नया पोस्टर रिलीज, सिनेमाघरों में आने से पहले बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

नई दिल्ली। टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर स्टारर ‘बागी 3’ कल यानी 6 मार्च को सिनेमाघरों में धूम मचाने के लिए तैयार है। फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है। इसलिए फैंस को इस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार है। इस बीच फिल्म रिलीज होने से पहले टाइगर श्रॉफ ने अपने फैंस  को खुश करते हुए एक और पोस्टर रिलीज दिया।

टाइगर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ‘बागी 3’ का एक नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें सभी एक्टर्स काफी धमाकेदार किरदार में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर में रितेश देशमुख लहूलुहान नजर आ रहे हैं। वहीं, टाइगर भी पोस्टर में चोटिल दिख रहे हैं। श्रद्धा का लुक पोस्टर में काफी सिंपल दिया गया है। टाइगर श्रॉफ, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख के अलावा इस पोस्टर में अंकिता लोखंडे, विजय वर्मा और जयदीप अहलावत हैं। इस फिल्म के ट्रैलर को भी फैंस द्वारा काफी पसंद किया गया है।

बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

इस फिल्म की टिकट बुकिंग आज से ही शुरू हो चुकी है। इस फिल्म की पॉप्युलेरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इसकी एडवांस बुकिंग के कारण बॉक्स ऑफिस पर काफी तेजी से हो रही है। बॉक्सऑफिसइंडिया डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 3’ की एडवांस बुकिंग को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

बागी 3 एक एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म है। इस फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। नाडियावाला ग्रैंडसन द्वारा निर्मित इस फिल्म को अहमद खान ने निर्देशित किया है। ‘बागी’  इस फिल्म की  सुपरहिट फ्रेंचाइजी रही है। इसमें टाइगर के साथ श्रद्धा कपूर थीं। अब ट्रेड विशेषज्ञ इसके अच्छे बिजनेस की उम्मीद लगा रहे हैं।

टाइगर श्रॉफ की बात करें तो टाइगर हाल ही में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ में नजर आए थे। इस फिल्म में टाइगर के साथ अनन्या पांडे थीं। इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था। दर्शकों को अनन्या पांडे और तारा सुतारिया के साथ टाइगर श्रॉप की जोड़ी काफी पसंद आई।

श्रद्धा कपूर की बात करें, तो वह आखिरी बार 3डी स्ट्रीट डांसर में नजर आई थीं। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ वरुण धवन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। श्रद्धा ने इस फिल्म में पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाया था। इस फिल्म में श्रद्धा की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button