ब्रेकिंग
Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व...
टेक्नोलॉजी

क्या आईफोन के आगे टिक पाएगा Nothing Phone 3? ये है इसमें खास

नथिंग फोन में अपने यूनिक डिजाइन के वजह से लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है. अब कंपनी नथिंग फोन 3 लाने की तैयारी कर रही है. ये स्नैपड्रैगन 8s जेनरेशन 3 चिपसेट से लैस है. फोन के लॉन्च से पहले इसकी कई लीक्स सामने आ गई है. अगर इस फोन में एक्शन बटन आता है तो ये फोन आईफोन 16 को कड़ी टक्कर देने वाला फोन बन जाएगा. आइए अपकमिंग स्मार्टफोन के फीचर्स, स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल्स पढ़ें.

नथिंग फोन 3 में एक्सपेक्टेड फीचर्स

नथिंग फोन 3 मार्केट में किफायती सेगमेंट में आ सकता है. ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 8s जनरेशन 3 या मीडियाटेक चिपसेट से लैस हो सकता है. इसमें 6.5-इंच की डिस्प्ले मिल सकती है. ये स्मार्टफोन यूनिक डिजाइन के साथ आ सकता है.

प्रो वेरिएंट में आपको 6.67-इंच की एमोलेड डिस्प्ले मिल सकती है. ये स्नैपड्रैगन 8 जनरेशन 3 चिपसेट से लैस हो सकता है. ये स्मार्टफोन 12GB रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज ऑप्शन के साथ आ सकता है.

नए फोन में मिल सकते हैं AI फीचर्स और एक्शन बटन

कंपनी के मुताबिक, अपकमिंग सीरीज में AI फीचर्स का कमाल देखने को मिल सकता है. यही नहीं आईफोन की तरह इसमें भी एक एक्शन बटन देखने को मिल सकता है. इसके जरिए कई काम आसान हो जाता है. एक क्लिक में कई फीचर्स को एक्सेस किया जा सकता है.

आईफोन 16 से होगी टक्कर

नथिंग फोन 3 के मार्केट में आते ही आईफोन 16 से इसका मुकाबला होगा. इस फोन में भी आपको आईफोन की तरह एक्शन बटन देखने को मिल सकता है. आईफोन 16 में आपको 6.1 इंच की Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिलती है. इसके अलावा इस फोन के आपको 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज ऑप्शन मिलते हैं. फोटो-वीडियोग्राफी के लिए इसमें आपको 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिलता है. सेकंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का मिलता है. सबसे पहले एपल ने अपने आईफोन 16 में एक्शन बटन दिया है. जिसे अब मार्केट में कई कंपनियां कॉपी कर सकती हैं. हालांकि ये सभी जानकारी रिपोर्ट्स के हिसाब से दी गई है.

Related Articles

Back to top button