ब्रेकिंग
Raxaul News: भारत-नेपाल सीमा पर संदिग्ध चीनी नागरिक गिरफ्तार, ई-रिक्शा से जा रहा था नेपाल, SSB ने दब... Telangana POCSO Case: पॉक्सो मामले में बंदी भगीरथ को झटका, हाईकोर्ट से राहत नहीं मिलने के बाद किया स... Bengal Politics: सॉल्ट लेक में टीएमसी दफ्तर से बरामद हुए कई आधार कार्ड, बीजेपी के ताला खोलने के बाद ... Ulhasnagar Crime News: उल्हासनगर में इंसानियत शर्मसार! मंदिर प्रवेश विवाद में महिलाओं के बाल काटे, च... Samba Narco Demolition: सांबा में ड्रग तस्करों के 'नार्को महलों' पर चला बुलडोजर, 60 करोड़ की 50 कनाल... Delhi Startup Scheme: दिल्ली में महिलाओं को स्टार्टअप के लिए मिलेगा ₹10 करोड़ का बिना गारंटी लोन, सी... Bharatmala Expressway Accident: बालोतरा में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर पलटी स्कॉर्पियो, गुजरात के 3 श्... केरल शपथ ग्रहण: सीएम वी डी सतीशन के साथ 20 मंत्री भी लेंगे शपथ; राहुल, प्रियंका और खरगे रहेंगे मौजूद CBSE 12th Result: सीबीएसई ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) विवाद पर शिक्षा सचिव संजय कुमार का बड़ा बयान, फी... Jamui Viral News: जमुई में बुढ़ापे के अकेलेपन से तंग आकर 65 के बुजुर्ग और 62 की महिला ने मंदिर में र...
मध्यप्रदेश

सीधी में दर्दनाक हादसा, पिता – पुत्री सहित तीन की मौत

सीधी। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में पिता – पुत्री  सहित तीन की मौत हुई है। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हैं, दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, यह पूरा मामला मड़वास चौकी क्षेत्र के दरिया गांव का है, चौकी पुलिस मौके पर पहुंची गंभीर घायलों को जिला अस्पताल सहित नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया है।

 वहीं तीनों मृतकों के शवों को मझौली मर्चुरी भवन में रखा गया है, तीनों मृतकों के शवों का गुरुवार को पोस्टमार्टम होगा,घटना के बाद से परिवार जनों का रो – रो कर बुरा हाल है। इस सड़क हादसे में पिता – पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात 10:00 बजे की है, पुलिस ने बताया कि दो पहिया वाहन पर दो मासूम सहित पांच लोग सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई और मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। यह घटना मझौली थाना क्षेत्र की है।

Related Articles

Back to top button