ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

लॉकडाउन: गरीबों और श्रमिक परिवारों को भोजन बांटने से पहले CM योगी ने कम्युनिटी किचन का किया निरीक्षण

लखनऊ: लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीबों और श्रमिक परिवारों के लिए विशेष तौर पर भोजन की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए हैं। इसी निर्देश के क्रम में सीएम योगी जमीनी हकीकत और तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को लखनऊ के जियामऊ पहुंच गए। यहां उन्होंने कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने वितरण के प्रोसेस से संबंधित जरुरी निर्देश दिए और पूरी व्यवयस्था की खुद जांच की। बता दें प्रदेश सरकार प्रदेश के सभी जिलों में इस तरह के कम्युनिटी किचन स्थापित कर रही है।

योगी सरकार ने दी किसानों को बड़ी राहत
बता दें इससे पहले सीएम योगी ने शुक्रवार को ही प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान भी खाद-बीज, कृषि रक्षा रसायनों की थोक और फुटकर दुकानें पहले की तरह खुली रहेंगी। सुचारू रूप से इनकी आपूर्ति जारी रहे इसके लिए इनको बनाने वाली कंपनियों, लोडिंग एवं अनलोडिंग में लगे श्रमिकों और इनके परिवहन में लगे वाहन भी छूट के दायरे में आएंगे।

यूपी में संक्रमितों की संख्या हुई 47
गौरतलब है कि देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 694 पर पहुंच गई है। वहीं, यूपी में शुक्रवार को नोएडा में तीन और आगरा, बागपत में एक-एक मरीज में कोविड-19 की पुष्टि के बाद कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 47 तक पहुंच गई है।

Related Articles

Back to top button