ब्रेकिंग
Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा Revati Sule Wedding: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती का सारंग लखानी के साथ हुआ विवाह; राजनीति और बॉलीवुड... NEET UG Re-Exam 2026: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की छात्रों को शुभकामना; बोले- 'आत्मविश्वास के स... Rhea Kapoor’s Stylist Jewellery Theft: रिया कपूर की मेकअप आर्टिस्ट के बैग से 1.35 करोड़ के इयररिंग्स... Cocktail 2 Box Office Collection: शाहिद कपूर की फिल्म का धमाकेदार प्रदर्शन; 2 दिनों में वर्ल्डवाइड 5...
खेल

‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम को मिली सलाह, निडर क्रिकेट खेलो तो खिताबी जीत जरूर मिलेगी’

कोलकाता। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला टीम टी 20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। बेशक इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच बारिश में धुल गया, लेकिन हरमनप्रीत की कप्तानी लीग मैचों के दौरान शानदार रही। अब महिला टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने कहा है कि हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस टीम में पहला टी 20 महिला विश्व कप जीतने का दम है। भारतीय टीम को अंक के आधार पर फाइनल में जगह मिली और इंग्लैंड की टीम को निराश होना पड़ा।

झूलन ने कहा कि ये शानदार खबर है। भारतीय टीम ने इस वर्ल्ड कप में अब तक अपना परचम लहराया है और अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन के दम पर ये टीम टॉप पर रही और सेमीफाइनल में जगह बनाया था। सेमीफाइनल मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका, लेकिन ये खेल का हिस्सा है। इस वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे नहीं रखा गया था और किस्मत ने भारत का साथ दिया और ग्रुप में टॉप पर रहने की वजह से उसे सीधे फाइनल में प्रवेश मिल गया। अब टीम फाइनल में पहुंच गई है तो खिलाड़ियों का सबसे बड़ा काम ये है कि वो दवाब में नहीं रहते हुए निडर क्रिकेट खेलें।

भारतीय टीम को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वर्ल्ड कप फाइनल में दवाब तो होगा और वर्ल्ड कप का फाइनल बड़ा स्टेज है। खिलाड़ियों के लिए दवाब के साथ तालमेल बिठाना सबसे महत्वपूर्ण होगा। इस टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में निडर क्रिकेट खेली है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो फाइनल में भी ऐसा कर पाएंगी और खिताब जीतेंगी। टीम के लिए ये एक बड़ी उपलब्धी है और बिना डरे क्रिकेट खेलना टीम को खिताब दिला सकता है। उन्होंने कहा फाइनल में इस तरह से पहुंचना अपने आप में शानदार है और उन्हें इसी तरह की निडर क्रिकेट खेलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि फाइनल मैच मेलबर्न में खेला जाएगा जो महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने का एक अच्छा माध्यम होगा। मुझे फुल हाउस की उम्मीद है और इससे भारतीय महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button