ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
महाराष्ट्र

मुंबई: पहले किया रेप, फिर प्राइवेट में डाले कंकड़; ऑटो ड्राइवर ने की दरिंदगी हदें पार

सपनों की नगरी कहीं जाने वाली मुंबई से एक युवती के साथ कथित तौर पर बलात्कार का मामला सामने आया है. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले तो उसके साथ बलात्कार जैसी जघन्य घटना को अंजाम दिया और बाद में उसके प्राइवेट पार्ट में छोटे- छोटे कंकड़ डाल दिये. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच में लग गई है.

मुंबई में 20 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार और प्राइवेट पार्ट में छोटे कंकड़ डालने का मामला सामने आया है. पीड़ित युवती मुंबई के राम मंदिर स्टेशन के इलाके में रोते हुए मिली, जिसके बाद वनराई पुलिस को सूचित किया गया. युवती ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर ऑटो चालक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसे राम मंदिर इलाके में छोड़ दिया. पीड़िता की बहन के मुताबिक युवती मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके की रहने वाली है.

ऑटो ड्राइवर ने युवती के साथ किया रेप

युवती के साथ बलात्कार पालघर जिले के वसई बीच पर हुआ है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी ऑटो ड्राइवर वसई बीच पर रेप करने के बाद उसे मुंबई के राम मंदिर स्टेशन के पास छोड़कर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने लड़की को रोता देखा पुलिस की घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस युवती को अस्पताल ले गई. इसके बाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर FIR दर्ज कर आरोपी ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी.

बयान बदल रही युवती

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वह आरोपी से पूछताछ कर रही है. वहीं, लड़की बार-बार अपने बयान बदल रही है. देश में बलात्कार जैसी जघन्य घटनाएं कम होने का होने का नाम नहीं ले रही है. लगातार एक के बाद एक हो रही रेप की घटनाओं ने महिला का घर से निकलना मुश्किल कर दिया है.

Related Articles

Back to top button