ब्रेकिंग
Ratlam Toll Plaza Row: चिकलिया टोल प्लाजा मैनेजर को भाजयुमो नेता ने दी धमकी; ऑडियो वायरल होने के बाद... MP Lokayukta RTI Case: क्या लोकायुक्त में मिलेगी RTI से जानकारी? मप्र सरकार की अधिसूचना पर सुप्रीम क... Dhar Sand Mining: धार के मनावर में नर्मदा किनारे रेत माफिया बेखौफ; कोर्ट की रोक के बावजूद नदी का सीन... Nautapa 2026: 25 मई से शुरू होगा नौतपा; रोहिणी का समुद्र में निवास, ज्योतिषाचार्य ने दिए इस बार बंपर... Gwalior Road Accident: ग्वालियर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर; भाई के सामने तड़प-तड़प ... Bhopal Petrol Diesel: भोपाल में पेट्रोल-डीजल संकट! तेल कंपनियों ने लगाई बिक्री पर कैपिंग, कई पंपों प... Harsha Nand Giri: ट्विशा शर्मा सुसाइड केस पर भड़कीं साध्वी हर्षानंद गिरि; कहा—'भेड़ियों की भूख हंसती... इंदौर क्राइम न्यूज़: ऑनलाइन ऐप की दोस्ती पड़ी भारी; फिजियोथेरेपी छात्रा के कॉलेज-घर पर बिना मर्जी गि... Patna Jakkanpur Case: पटना के थाने में प्रेमी जोड़े की शादी पर नया बखेड़ा; दूल्हा बोला—'पुलिस ने जबर... Diamond Harbour History: अंग्रेजों ने क्यों रखा 'डायमंड हार्बर' नाम? जानिए 'चिंगरीखाली' के किले और स...
देश

दिल्ली हिंसा के आरोपी ताहिर हुसैन ने कोर्ट में किया सरेंडर, बोले- मैं तबाह हो गया

नई दिल्ली: दिल्ली हिंसा के मुख्य आरोपी और आदमी पार्टी से निष्कासित पार्षद ताहिर हुसैन ने आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है।  ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सरेंडर किया। ताहिर हुसैन के खिलाफ हिंसा में मारे गए आईबी अधिकारी अंकित शर्मा के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। वही उसपर हिंसा करवाने का भी आरोप है जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

सरेंडर करने से पहले उन्होंने एक एक टीवी चैनल पर कहा कि मुझ पर गलत आरोप लगाए हैं। अंकित की हत्या पर कहा कि यह जांच के बाद ही उनकी मौत का कारण पता चलेगा। मैं खुद उसकी मौत से बहुत दुखी हूं। मैं उस वक्त वहां पर नहीं था, मेरे परिवार का भी वहां कोई नहीं था। उन्होंने कहा कि दिल्ली दंगों में उनका सब कुछ तबाह हो गया है।

इससे पहले दिल्ली हिंसा के बाद से ताहिर की तलाश में जुटी एसआईटी ने दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 14 स्थानों पर उसकी तलाश में छापेमारी की थी। एसआईटी सूत्रों की मानें तो ताहिर 2 मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करते रहे। 24 तारीख को 12 बजे तक की कॉल डिटेल्स खंगाली गई, जिसके मुताबिक ताहिर हुसैन 24 की रात 12 बजे के आस-पास तक चांद बाग के उसी घर में मौजूद था। वहीं जांच मे यह बात भी सामने आई थी कि ताहिर ने 24 तारीख को (हिंसा के दिन) दिनभर में करीब 150 कॉल किए थे।

ताहिर हुसैन ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।  ताहिर हुसैन पर इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के कर्मचारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले के आरोप हैं। साथ ही उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा में ताहिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज है। हत्या, आगजनी और हिंसा फैलाने के आरोप का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के निलंबित पार्षद ताहिर हुसैन को अब तक पुलिस पकड़ नहीं सकी है। ताहिर हुसैन की तलाश में पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर चुकी है। ताहिर हुसैन के घर पर भी पुलिस छापेमारी कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button