ब्रेकिंग
नेपाल की भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़ से तबाही: नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों के लिए सरकार ने ज... कांकेर में भालुओं का भीषण आतंक: घरों में घुस रहे जंगली भालू, एक दरवाजे में लग रहे 7 ताले; 5 साल में ... बिलासपुर-बेंगलुरु साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित परिचालन शुरू; रायपुर, दुर्ग, गोंदिया होकर चलेगी ट्रे... रायपुर सेंट्रल जेल: रक्षाबंधन पर बंदियों से मिल सकेंगी बहनें; 100 ग्राम मिठाई की अनुमति, मोबाइल-पर्स... रायपुर में ₹16 लाख के सरकारी राशन का गबन: जोरा में राशन दुकान संचालक टोपेश्वर साहू गिरफ्तार, 389 क्व... छत्तीसगढ़ राज्य खेल अलंकरणों की घोषणा: 82 खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को मिलेगा सम्मान मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन स्वीकृति का मामला गरमाया: नेता प्रतिपक्ष ने राज्यपाल को लिखा पत्र सागर-रीवा-शहडोल संभाग में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; टीकमगढ़ में नाले उफान पर, भोपाल में सीजन कोटे क... इंदौर में रेलवे में TTE बनवाने के नाम पर चूड़ी कारोबारी से ₹18.50 लाख की ठगी: पत्नी और ससुराल पक्ष प... इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में अचानक धंसी सड़क: वाल्मीकि बस्ती में हुआ 20 फीट गहरा गड्ढा, वाहन चाल...
मध्यप्रदेश

गुपचुप खाने से बालाघाट में एक ही गांव के दर्जनों लोग बीमार, बच्चों की हालत नाजुक

यदि आप भी गुपचुप खाने के शौक़ीन है तो यक़ीनन आपके लिए और आपकी सेहत के लिए सावधान करने वाली ये खबर है बालाघाट जनपद पंचायत से खबर आई है। जहां रट्टा गांव में गुपचुप खाने से लगभग तीन दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बीमार होने वालों में सबसे अधिक बच्चे शामिल है। इस मामले से स्वास्थ्य विभाग का अमला भी अलर्ट होते हुए रट्टा गांव में जाकर जांच करने में जुट गया है। वहीं इलाके के लोग सकते में आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, 23 जनवरी को गांव में गुपचुप के ठेले में जाकर कुछ ग्रामीणों ने गुपचुप खाये थे। उसके बाद सभी की अचानक तबियत बिगड़ने लगी। खासकर बच्चों की हालात चिंताजनक होने पर सभी को ग्रामीणों ने बालाघाट शासकीय शहीद भगत सिंह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी का इलाज किया जा रहा है। खासकर बच्चों की बिगड़ती तबियत को ठीक करने चिकित्सकों के द्वारा बेहतर प्रयास किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button