ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
लाइफ स्टाइल

भोपाल की वो जगहें जहां आप गणतंत्र दिवस की छुट्टी को कर सकते हैं एंजॉय

26 जनवरी का दिन भारतीयों के लिए बेहद खास है क्योंकि इस मौके पर देश का संविधान लागू हुआ था. इस साल का गणतंत्र दिवस इसलिए खास है क्योंकि इस पर शनिवार और रविवार दोनों दिन की छुट्टी पड़ रही है. जहां कुछ लोग दिल्ली के कर्त्तव्य पथ पर रिपब्लिक डे का जश्न परेड देखकर मनाते हैं वहीं कुछ छुट्टी पर घूमने के लिए बाहर निकल जाते हैं. देखा जाए तो ये मौका परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने और नई जगहों की सैर करने के लिए भी बढ़िया है. अगर आप भोपाल में रहते हैं और इस गणतंत्र दिवस को खास बनाना चाहते हैं, तो शहर में घूमने और आनंद लेने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं.

“झीलों का शहर” भोपाल अपने ऐतिहासिक महत्व, प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है. ये शहर आपको प्रकृति, कला, इतिहास और मनोरंजन का अद्भुत संगम देता है. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप इस गणतंत्र दिवस की छुट्टी को यादगार बना सकते हैं.

26 जनवरी की छुट्टी पर भोपाल की इन जगहों पर घूमें । Bhopal tourist places for Republic Day celebration

1. बड़ा तालाब

भोपाल की पहचान बड़ा तालाब इस शहर का दिल है. यहां की ताजी हवा, शांत वातावरण और प्राकृतिक सुंदरता गणतंत्र दिवस की छुट्टी को खास बनाने के लिए काफी बढ़िया है. यहां आप बोटिंग का आनंद लें सकते हैं और तालाब के किनारे वॉक करते हुए सनसेट को भी एंजॉय कर सकते हैं.

2. छोटा तालाब

अगर आप भीड़-भाड़ से बचना चाहते हैं, तो छोटा तालाब आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है. यहां की शांत झील का नजारा मनमोहक है. आप यहां आकर परिवार के साथ पिकनिक मना सकते हैं और नैचर को भी एंजॉय कर सकते हैं. ये जगह फोटोग्राफी के लिए भी काफी बेस्ट है.

3. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल म्यूजियम

भारतीय कल्चर और ट्राइबल ट्रेडिशन के बारे में जानने के लिए Anthropological Museum एक बेहतरीन जगह है. यहां मौजूद ट्राइब्स के घरों और क्राफ्ट को देख सकते हैं. बच्चों को भारतीय इतिहास और परंपराओं के बारे में जानकारी दें सकते हैं.

4. वन विहार नेशनल पार्क

वाइल्डलाइफ लवर्स के लिए वन विहार नेशनल पार्क एक परफेक्ट स्थान है. यहां आप नेचर के करीब आकर सुकून के पल बिता सकते हैं. जंगली जानवरों जैसे बाघ, तेंदुए, भालू और हिरण को करीब से देख सकते हैं. इसके अलावा आप यहां साइकलिंग और ट्रैकिंग का मजा भी ले सकते हैं.

5. ताज-उल-मस्जिद

ये एशिया की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक है और इसकी भव्यता और आर्किटेक्चर देखने लायक है. यहां आकर आपको एक अलग ही एक्सपीरियंस होगा. साथ ही आप और आपके बच्चे यहां इतिहास और वास्तुकला के बारे में भी जान सकेंगे.

6. करमघर लेक और एडवेंचर कैंप

एडवेंचर और प्रकृति का आनंद लेने वालों के लिए ये स्थान बहुत खास है.यहां आप वाटर स्पोर्ट्स का मजा लें सकते हैं. इसके अलावा कैंपिंग और बोनफायर के एक्सपीरियंस का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

Related Articles

Back to top button