ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
मध्यप्रदेश

उद्घाटन के दूसरे दिन ही करोड़ों की लागत से बने ब्रिज की उखड़ी गिट्टियां ! जीतू पटवारी बोले- करप्शन की एक और कहानी

भोपाल : मध्य प्रदेश के इतिहास में 23 जनवरी 2025 का दिन बेहद खास था क्योंकि सीएम मोहन यादव ने 154 करोड़ की लागत से बने 2900 मीटर लंबे फ्लाई-ओवर का उद्घाटन किया और इसे भोपालवासियों को सौंपा। खास बात यह कि इसका नाम आंबेडकर ब्रिज रखा। लेकिन उद्घाटन के महज एक दिन बाद ही इसमें बड़ी खामी सामने आई है। एमसीयू एमपी नगर की ओर जाने वाली सड़क में डामरीकरण किया गया है। जिसमें सड़क से डामर, गिट्टियां उखड़ कर बाहर आ रही हैं। इसे लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने सड़क की गुणवत्ता और सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार की ओर इशारा करते हुए सरकार को भ्रष्ट कहा है।

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा- भोपाल के नवनिर्मित ब्रिज की सड़क से डामर, गिट्टियां उखड़ कर बाहर आ रही हैं! जो करप्शन की एक और कहानी सुना रही हैं! ‘आटे में नमक’ की बात पुरानी हो गई! क्योंकि, भाजपा ‘नमक की रोटियां’ बनाने में जी-जान से जुटी है। अब ईमानदारी के आटे की उम्मीद ही नहीं है!

Related Articles

Back to top button