ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

बैतूल में जन्मदिन मना कर लौट रहे दो दोस्तों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत

बैतूल मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में शुक्रवार को रात एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। दोनों बाइक से जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया।  हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र की कटी पहाड़ी के पास हुआ। 28 वर्षीय रूपेश उकडले का जन्मदिन था।

 वह अपने दोस्त शंकर बारस्कर (38) के साथ जन्मदिन मनाकर बाइक से अपने गांव महदगांव लौट रहा था। कटी पहाड़ी के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रूपेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शंकर की जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रूपेश पोल्ट्री फार्म चलाता था। वहीं, शंकर की कपड़े की दुकान थी। कोतवाली थाना प्रभारी रविकांत डेहरिया के अनुसार, दोनों युवक संभवतः एक ढाबे से निकले थे जब यह हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही सोनाघाटी पुलिस चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है। रूपेश  दो बहने में इकलौता भाई था। उसके पिता पुताई का काम करते हैं। वहीं, शंकर के दो बच्चे हैं।

Related Articles

Back to top button