ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
खेल

मिचेल ओवन के तूफानी शतक ने होबार्ट हरीकेंस को बनाया चैंपियन, पहली बार जीता BBL का खिताब

ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग को नया चैंपियन मिल गया है. बीबीएल 2024-25 का फाइनल मैच डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सिडनी थंडर और होबार्ट हरीकेंस की टीमों के बीच खेला गया. इस मुकाबले में होबार्ट हरीकेंस ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी और खिताब अपने नाम किया. इसी के साथ होबार्ट हरीकेंस बिग बैश लीग में अपना पहला खिताब जीतने में कामयाब रही. बता दें, होबार्ट हरीकेंस 7 साल के बाद बिग बैश लीग के फाइनल में पहुंची थी, इस बार उसने कोई गलती नहीं की और खिताब के इंतजार को खत्म किया.

होबार्ट हरीकेंस बनी BBL की नई चैंपियन

होबार्ट हरीकेंस के लिए ये सीजन काफी यादगार रहा. लीग स्टेज से लेकर नॉकआउट मैचों तक हर जगह उसका दबदबा रहा. लीग स्टेज में उसने 10 में से 7 मुकाबलों में जीत हासिल की थी और सिर्फ 2 मैच ही गंवाए थे. जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर भी रही. इसके बाद उसने क्वालिफायर मैच में सिडनी सिक्सर्स को 12 रनों से हराया था और फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल मैच में भी होबार्ट हरीकेंस ने अपनी फॉर्म को जारी रखा और खिताबी मुकाबले में आसान जीत हासिल की.

सिडनी थंडर ने बोर्ड पर लगाए 182 रन

होबार्ट हरीकेंस ने खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. ऐसे में सिडनी थंडर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए. इस दौरान ओपनर जेसन संघा ने 42 गेंदों पर सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. वहीं, कप्तान डेविड वॉर्नर भी 32 गेंदों पर 48 रन बनाकर अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में कामयाब रहे. लेकिन बाकी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके, जिसके चलते एक समय 200 से ज्यादा रन बनाती दिख रही सिडनी थंडर 182 पर ही रह गई. इन दोनों खिलाड़ियों के अलावा कोई भी 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका.

मिचेल ओवन ने खेली मैच विनिंग पारी

183 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी होबार्ट हरीकेंस को विस्फोटक शुरुआत मिली. ओपनर मिचेल ओवन ने अपनी शतकीय पारी के दम पर इस टारगेट को काफी छोटा बना दिया. होबार्ट हरीकेंस ने शुरुआती 6 ओवर में ही बना कोई विकेट गंवाए 98 रन बना दिए और मुकाबले को एकतरफा बना दिया. मिचेल ओवन ने 48 गेंदों पर 257.14 की स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए. इस पारी में उनके बल्ले से 6 चौके और 11 छक्के देखने को मिले. जिसके चलते उन्होंने इस टारगेट को 3 विकेट के नुकसान पर 14.1 ओवर में हासिल कर लिया. इस तूफानी पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

Related Articles

Back to top button