ब्रेकिंग
Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म... BIT Mesra Success Story: 400 रुपये हफ्ते से शुरू हुआ सफर, सफाईकर्मी मां की बेटी आरती ने इंजीनियरिंग ... Ranchi City SP Paras Rana: संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी, पुलिस ने लोगों से की अफवाहों से दू... Jharkhand Politics: प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करेंगे नितिन नबीन, अमर बाउरी बोले- संगठन को... Mungeli Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत 3 लोगों ... Jagdalpur News: बस्तर में बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट का किया घे... Chhattisgarh Wildlife News: धमतरी और सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में तेंदुए का हमला, ग्रामीणों में ... Surajpur News: गणेशपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर नवजात की मौत, लापरवाही पर डॉक्टर और एएनएम... Sukma News: पुलिस परिवार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की अनोखी पहल, 'सेवा पथ एक पहल' के तहत सिलाई ...
मध्यप्रदेश

गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी- महू में बरसे मल्लिकार्जुन खड़गे

महू में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में भाजपा नेताओं के डुबकी लगाने वाले नेताओं पर कहा ये लोग जाकर हजारों रुपए खर्च करके कंपटीशन पर डुबकियां मार रहे हैं। उन्होंने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं है। ठेस पहुंची है तो माफी मांगता हूं। आरएसएस प्रमुख पर कहा कि वे कहते हैं कि ‘हर मस्जिद के नीचे शिवलिंग मत ढूंढो’ लेकिन वे लोगों को ऐसा करने के लिए उकसाते रहते हैं।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती क्या, आपके पेट को खाना मिलता क्या। उन्होंने कहा कि मैं किसी की आस्था पर ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। किसी को दुख हुआ है तो मैं माफी चाहता हूं। बच्चा जब भूखा मर रहा है, उन्हें रोजगार नहीं मिला रहा है। लेकिन करोड़ों रुपए खर्च कर ये लोग डुबकी मार रहे हैं। टीवी में जब तक अच्छा नहीं दिखता है, तब तक ये लोग डुबकी मारते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने संबोधन में डॉ अंबेडकर का स्मरण किया और कहा कि उन्होंने अकेले सारे देश में अछूत लोगों को, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों को उनके हक दिलाने की पूरी कोशिश की थी। जब एक व्यक्ति अकेले ये कर सकता है तो आप सभी मिलकर क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि अगर सभी अंबेडकर जैसे बन गए, तो केंद्र में भाजपा की सरकार हिल जाएगी और उनका अता पता भी नहीं लगेगा। इसके लिए ही राहुल गांधी लड़ रहे हैं।

मल्लिकार्जुन खरड़े ने केंद्र सरकार पर बरसते हुए कहा कि मोदी-शाह हमें गाली देते हैं। आजादी की लड़ाई में इन्होंने कुछ नहीं किया। इन लोगों को सबक सिखाना है तो एकजुट हो जाओ। खड़गे ने कहा कि आपके बच्चों को घोड़ी पर नहीं चढ़ने देते हैं। धर्म के नाम पर गरीबों का शोषण और लूट किसी समाज में होगी तो हम कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button