ब्रेकिंग
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित हुई 'मिशन के रूप में नेतृत्व' पर राष्ट्रीय कार्यशाला, नीति आयोग क... देशभर के हवाई अड्डों पर कम होगी सीआईएसएफ जवानों की तैनाती, निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड संभालेंगे... बिहार की राजधानी पटना में बहुचर्चित इरफान हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, पत्नी और उसका ... नोएडा के सेक्टर-126 इलाके में कार के भीतर शराब पी रहे युवकों के साथ भीषण हादसा, आग की चपेट में आने स... उत्तराखंड में सड़क हादसों का कहर, महज चौबीस घंटे के भीतर अलग-अलग दुर्घटनाओं में सत्रह लोगों की दर्दन... उत्तर प्रदेश के गोंडा में कथा के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान, यज्ञ में बाधा और सोशल म... मदुरै तनिष्क शोरूम लूटकांड में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी निशांत के पास से 6.4 किलो सोन... दिल्ली सरकार का ऐतिहासिक फैसला, राजधानी के ट्रांसजेंडर समुदाय को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ सर्दियों के मौसम में सेहत का खजाना है आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट पोडी, जानिए बनाने की आसान विधि मेटा ने इंस्टाग्राम के सुझाव प्रणाली में किए बड़े बदलाव, यूजर्स को अब कम गुणवत्ता और संवेदनशील कंटें...
मध्यप्रदेश

जबलपुर में जुआ खेलने से रोका तो चाकू मार कर चार लोगों को उतार दिया मौत के घाट, दो की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में तिमरी गांव में चार लोगों की हत्या कर दी गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पाटन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नूनसर इलाके में तिमरी गांव में जुआ खेलने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हुआ था, सोमवार को इनमें से एक पक्ष के लोग गांव की ही दुकान पर चाय पी रहे थे।

तभी जुआ खेलने के आरोपी परिवार ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। मृतकों में दो सगे भाई कुंदन पाठक और चंदन पाठक समेत उनके चचेरे भाई समीर और अनिकेत दुबे शामिल हैं। छोटू और विपिन नाम के युवक घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

इस घटना की सूचना पर कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का कहना है कि पप्पू साहू ,संजू साहू ,कालू साहू, मनोज साहू सहित अन्य लोगों ने चाकू से हमला किया है. जुआ खेलने से मना करने पर यह विवाद हुआ था।

Related Articles

Back to top button