ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
मध्यप्रदेश

धनकुबेर सौरभ शर्मा ने किया सरेंडर? कोर्ट में मची हलचल का जानिए सच?

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से सौरभ शर्मा के सरेंडर की खबर सामने आई थी। हालांकि थोड़ी देर बाद यह खबर अफवाह साबित हुई। सौरभ शर्मा ने सरेंडर नहीं किया है, सौरभ शर्मा के वकील ने बताया है कि उसने सिर्फ कोर्ट में सरेंडर के लिए आवेदन दिया है। सौरभ शर्मा आयकर विभाग और ईडी की कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा है। 17 दिसंबर को आरटीओ के पूर्व अरक्षक सौरभ शर्मा के घर पर लोकायुक्त ने रेड मारी थी। सौरभ के घर ऑफिस से करोड़ों रुपए की चांदी सोने के बिस्किट सहित नगदी की जब्त की गई थी।

सौरभ के घर से करोड़ो बरामद

परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर छापामार कार्रवाई के दौरान 8 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई थी। जिस में से करीब 3 करोड़ नगद, 240 किलो चांदी समेत सोने के जेवर शामिल थे। इसके अलावा बैंक खातों से 30 लाख रुपये भी जब्त किए गए थे। रेड के बाद से सौरभ फरार है।

सौरभ ने लगाई थी अग्रिम जमानत याचिका

बता दें ​कि सौरभ शर्मा ने भोपाल जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत याचिका लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया था। याचिका खारिज के बाद सौरभ सरेंडर करेगा इसकी संभावनाएं बढ़ गई थी। अब सौरभ ने सरेंडर करने के लिए आवेदन दिया है।

Related Articles

Back to top button