ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी का गठन, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे अध्यक्षता

सरकार ने अगले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए नाम शॉर्ट लिस्ट करने के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की अगुवाई में एक सर्च कमेटी का गठन किया है. कमेटी में दो अन्य सदस्य के तौर पर वित्त और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिवों को शामिल किया गया है. मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार का कार्यकाल 18 फरवरी को खत्म हो रहा है. उनके बाद ज्ञानेश कुमार सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं.

अब तक सबसे सीनियर चुनाव आयुक्त को सीईसी की सेवानिवृत्ति के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) के रूप में पदोन्नत किया जाता था. मगर, पिछले साल सीईसी (मुख्य निर्वाचन आयुक्त) और ईसी (निर्वाचन आयुक्त) की नियुक्तियों पर एक नया कानून लागू हुआ. इस कानून के मुताबिक, एक सर्च कमेटी के गठन का प्रावधान किया गया जो सीईसी और ईसी के रूप में नियुक्ति के लिए पांच सचिव स्तर के अधिकारियों के नामों की सूची तैयार करेगा.

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति तय करेगी नाम

सूची तैयार होने के बाद प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति इसमें से सीईसी और ईसी के नाम तय करेगी. चयन समिति में पीएम के अलावा लोकसभा में विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री द्वारा नामित एक केंद्रीय कैबिनेट मंत्री शामिल हैं.नए कानून के लागू होने के बाद ये पहली बार होगा जब इसके तहत किसी सीईसी का चयन किया जाएगा.

कानून मंत्रालय के आदेश के तहत हुआ कमेटी का गठन

सूत्रों का कहना है कि कमेटी का गठन 17 जनवरी को केंद्रीय कानून मंत्रालय के आदेश के तहत किया गया है. इसकी बैठक 31 जनवरी से शुरू हो रहे संसद के बजट सत्र के दौरान हो सकती है. सीईसी और अन्य निर्वाचन आयुक्त (नियुक्ति, सेवा शर्तें और कार्यालय की अवधि) अधिनियम-2023 के प्रावधानों को पहली बार सीईसी की नियुक्ति के लिए लागू किया जा रहा है.

पिछले साल इस अधिनियम का इस्तेमाल अनूप चंद्र पांडे के रिटायरमेंट और अरुण गोयल के इस्तीफे से खाली हुए पद को भरने के लिए निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एस एस संधू को नियुक्त करने के लिए किया गया था. कानून के मुताबिक, सीईसी और ईसी की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिश पर की जाएगी.

Related Articles

Back to top button