ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
मध्यप्रदेश

अंकिता राठौर और हसनैन अंसारी को कोर्ट से बड़ा झटका, शादी का आवेदन खारिज

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित अंकिता राठौर और हसनैन अंसारी लव जिहाद केस में नया मोड़ आया है। अंकिता और हसनैन की शादी के आवेदन को अपर कलेक्टर और विवाह अधिकारी कोर्ट खारिज कर दिया है। आवेदन में हसनैन द्वारा दी गई जानकारी सही न पाए जाने के बाद ये फैसला आया है।

बताया जा रहा ह कि हसनैन आवेदन में दिए गए पते पर नहीं रह रहा था। हसनैन अंसारी ने जो पता बताया है वह वहां पिछले 10 सालों से नहीं रह रहा था। ऐसे में स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 की धारा 5 के तहत उनकी शादी का आवेदन खारिज कर दिया गया है।

बता दें कि इंदौर की अंकिता राठौर और जबलपुर के सिहोरा के रहने वाले हसनैन अंसारी में लव अफेयर था इसके बाद उन्होंने शादी की इच्छा जताते हुए 7 अक्टूबर 2024 को शादी के लिए आवेदन दिया था। दिसंबर 2024 को हाईकोर्ट ने स्पेशल हिंदू मैरिज एक्ट के तहत शादी की परमिशन दी थी। शादी के लिए 12 नवंबर की तारीख मिली। 16 अक्टूबर को शादी का नोटिस वायरल हो गया और अंकिता के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत कर दी। लेकिन मामले में हिंदूवादी संगठनों ने जमकर विरोध भी किया था। 20 अक्टूबर को हैदराबाद के विधायक राजा ने एक वीडियो जारी करके शादी का विरोध जताते हुए धमकी दी। 21 अक्टूबर को शादी के विरोध में हिंदूवादी संगठनों ने बंद का ऐलान कर दिया। उनका कहना था कि इस तरह के विवाह पर धर्म परिवर्तन की आशंका बनी रहती है। साथ ही प्रशासन से लड़की को उसके माता-पिता के सुपुर्द करने की भी मांग की गई थी। 22 अक्टूबर को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया। 8 नवंबर 2024 को डबल बेंच ने फैसला सुनाया और शादी पर रोक लगा दी।

Related Articles

Back to top button