ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
धार्मिक

मौनी अमावस्या पर भूलकर भी न करें ये काम, पितृ हो जाते हैं नाराज!

आज मौनी अमावस्या है. हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या बहुत ही विशेष मानी जाती है. मौनी अमावस्या का दिन अध्यात्मिक लिहाज से बहुत महत्व रखता है. मौनी अमावस्या के दिन पूजा-पाठ और धार्मिक काम किए जाते हैं. मौनी अमावस्या पर पावन नदियों में आस्था की डुबकी लगाई जाती है. इस दिन दान किया जाता है. इस दिन किए स्नान और दान से पुण्य फल मिलता है.

पितरों का तर्पण और पिंडदान

मौनी अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है, जिससे उन्हें मोक्ष मिलता है. धार्मिक मान्यता है कि अगर मौनी अमावस्या पर पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है, तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है. इस बार मौनी अमावस्या पर महाकुंभ का अद्भुत संयोग भी बना है. महाकुंभ में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान किया जा रहा है. इस बार लोगों को महाकुंभ में मौनी अमावस्या का अमृत स्नान करने का सौभाग्य मिला है. महाकुंभ में अमृत स्नान से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं और मोक्ष मिलता है.

मौनी अमावस्या पर मौन व्रत

मौनी अमावस्या के दिन मौन व्रत रख रखा जाता है. इस दिन मौन व्रत करने का खास महत्व है. मौनी अमावस्या के दिन कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए. ऐसा नहीं करने पर पृत नाराज हो जाते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

न करें ये काम

  • मौनी अमावस्या के दिन दिन मांस, मछली और शराब के सेवन से बचना चाहिए. ऐसा करने से पितरों को कष्ट होता है.
  • इस दिन पितरों को कोसना नहीं चाहिए. उनकी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए. उन्हें कुछ भी नकारात्मक नहीं बोलना चाहिए
  • इस दिन कुत्ता, गाय और कौवे को भी परेशान नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से पितर नाराज हो जाते हैं.
  • इस दिन घर में सफाई पर खास ध्यान देना चाहिए. घर में गंदगी नहीं करनी चाहिए. इस दिन स्वच्छता रखनी चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है.
  • अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान अवश्य करना चाहिए. अगर इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान नहीं किया जाता तो वो नाराज हो जाते हैं. इससे घर में पृत दोष लग सकता है.

करें ये काम

  • गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न-धन, वस्त्र, चावल और तिल का दान करना चाहिए.
  • पवित्र नदियों में जाकर स्नान करके दान करना चाहिए.
  • गाय, कुत्ते और कौवे को खाना खिलाना चाहिए.
  • घर के बाहर दक्षिण दिशा में तेल का दीपक जरूर जलाना चाहिए.

Related Articles

Back to top button