ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
टेक्नोलॉजी

BSNL की तकदीर बदलेगी Tata की ये कंपनी, 5G के गेम में बनाएगी लीडर

एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और जियो के नेटवर्क से परेशान रहने वाले दिल्ली-एनसीआर के रहवासियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल दिल्ली-एनसीआर में देश की सरकारी कंपनी BSNL जल्द ही 5G नेटवर्क टाटा की कंपनी की मदद से रोलआउट कर सकती है.

BSNL ने हाल ही में दिल्ली-एनसीआर के 1,876 पॉइंट पर 5G सर्विस शुरू करने के लिए टेंडर निकाला था, जिसमें BSNL की मदद करने के लिए तेजस नेटवर्क (टाटा की होल्डिंग कंपनी), लेखा वायरलेस और गैलोर नेटवर्क ने बोली लगाई है.

तेजस नेटवर्क

तेजस नेटवर्क बेंगलुरु बेस्ड कंपनी है, जिसमें अधिकांश हिस्सेदारी टाटा संस के पास है और ये टीसीएस के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम का हिस्सा है. ऐसे में अगर तेजस नेटवर्क बोली जीतती है तो दिल्ली-एनसीआर में कंपनी BSNL की 5G नेटवर्क शुरू करने में मदद करेगी.

BSNL 1 लाख 4G साइटों को करेगी 5G

BSNL जल्द ही देश की टॉप 5G नेटवर्क देने वाली कंपनी एयरटेल और जियो को टक्कर देने के लिए देशभर में अपनी एक लाख 4G साइटों को 5G नेटवर्क में अपग्रेड करने की तैयारी कर रही है. आपको बता दें पिछले कुछ महीनों में जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के प्लान महंगे होने के बाद लाखों लोगों ने BSNL की सर्विस की ओर मूव ऑन किया है.

Related Articles

Back to top button