ब्रेकिंग
West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड... Nirjala Ekadashi 2026 Date: निर्जला एकादशी पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना छिन जाएगा व्रत का पूरा पु... Hrithik Roshan in Jailer 2: चेन्नई में शूट करेंगे स्पेशल कैमियो? 'जेलर 2' के लेटेस्ट अपडेट ने बढ़ाई फ... Japan PM Sanae Takaichi India Visit: जापान की पीएम ताकाइची आएंगी गुवाहाटी; पीएम मोदी के साथ होगी साल... FIFA World Cup 2026: मेसी बनाम एम्बाप्पे; गोल्डन बूट और सबसे ज्यादा गोल के रिकॉर्ड के लिए सीधी टक्कर
धार्मिक

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को लगाएं इन चीजों का भोग, हर काम में मिलेगी सफलता!

बसंत पंचमी का पर्व ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती को समर्पित है. बसंत पंचमी के दिन वसंत ऋतु के आगमन का जश्न भी मनाया जाता है. कहते हैं इस दिन मां सरस्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से बुद्धि का विकास होता है साथ ही घर परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, वहीं बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को कुछ खास चीजों का भोग लगाने से मां सरस्वती की कृपा से सभी कार्यों मे सफलता मिलती है.

इन चीजों का लगाएं भोग

मां सरस्वती को पीला रंग बहुत ही प्रिय है, इसलिए बसंत पंचमी के दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं. इसके अलावा मां सरस्वती की पूजा में पीले रंगे के फूल, फल और भोग अर्पित करना शुभ होता है. मान्यता है कि ऐसा करने से मां सरस्वती प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं.

पीले केसर भात

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले रंगे के केसर भात का भोग लगाना चाहिए. कहते हैं मां सरस्वती को केसर भात अति प्रिय हैं. जो भी भक्त पूजा में यह भोग अर्पित करता है. उसके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है.

बूंदी या बूंदी का लड्डू

बसंत पंचमी के दिन पूजा के दौरान मां सरस्वती को बूंदी या बूंदी से बने लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से आपको पढ़ाई और करियर में सफलता हासिल होती है.

केसर रबड़ी

बसंत पंचमी के दिन पूजा की थाली में मां सरस्वती को केसर रबड़ी को भी शामिल करना चाहिए. मान्यता है कि मां सरस्वती को रबड़ी का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती है और कला और ज्ञान का वरदान देती है.

बेसन के लड्डू

मां सरस्वती को बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के मिठाइयों का भोग लगाना शुभ माना जाता है. ऐसे में आप इस दिन मां सरस्वती को बेसन से बने लड्डूओं का भोग भी लगा सकते हैं. कहते हैं ऐसा करने व्यक्ति को करियर-कारोबार में सफलता मिलती है.

Related Articles

Back to top button